समाचार

वर्णी बाल संस्कार केन्द्र का विधिवत शुभारंभ : आश्रम के साथ एक महत्वपूर्ण शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र विकसित होगा


श्री वर्णी बाल संस्कार पाठशाला एवं शिक्षण-प्रशिक्षण केन्द्र, सहजानंद आश्रम, दुमदुमा (जिला निवाड़ी) में दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। दुमदुमा ( पृथ्वीपुर) से मनीष जैन विद्यार्थी की रिपोर्ट…


दुमदुमा ( पृथ्वीपुर)। श्री वर्णी बाल संस्कार पाठशाला एवं शिक्षण-प्रशिक्षण केन्द्र, सहजानंद आश्रम, दुमदुमा (जिला निवाड़ी) में दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सहजानंद आश्रम के कार्याध्यक्ष देवेन्द्र जैन (पृथ्वीपुर) तथा संरक्षकगण जयकुमार जैन, प्रद्युम्न जैन एवं भागचंद जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज जैन एवं अलका जैन (बांसी, पृथ्वीपुर) ने की। शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम सांगानेर से पधारे विद्वान शलसंकेत भैया, अतिथियों, संस्था के पदाधिकारियों, शिक्षकों तथा अन्य ग्रामीण जनों द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर ग्राम के प्रतिष्ठित शिक्षक घासीराम शर्मा ने पाठशाला के नियमित संचालन का संकल्प लिया। सहजानंद आश्रम के अधिष्ठाता डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत (अध्यक्ष, अखिल भारतीय दिगम्बर जैन शास्त्री परिषद), अध्यक्ष प्रवीण जैन (अहमदाबाद), कार्याध्यक्ष मुकेश जैन, उपाध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष नवीन जैन तथा संयोजक संजीव जैन (अहमदाबाद) सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता आश्रम एवं उसके विभिन्न प्रकल्पों के विकास हेतु सतत प्रयासरत हैं।

जनकल्याणकारी गतिविधि का एक प्रमुख केन्द्र बनेगा

आश्रम निर्माण की रूपरेखा पर कार्य प्रगति पर है। वर्णी विकास सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में यहाँ गणेश प्रसाद जी वर्णी के शिष्य तथा इसी ग्राम में जन्मे पूज्य सहजानंद जी वर्णी की पावन स्मृति में आश्रम के साथ एक महत्वपूर्ण शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र विकसित किया जाएगा। साथ ही आरोग्य केन्द्र के संचालन हेतु भी प्रयास किए जा रहे हैं। यह केन्द्र क्षेत्र के बालकों एवं युवाओं के संस्कार, शिक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों का एक प्रमुख केन्द्र बनेगा। इस प्रेरणादायी एवं पुण्यकारी पहल हेतु सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों को हार्दिक अनुमोदना एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page