समाचार

110 नेत्र शिविर संपन्न, 30 रोगियों का पंजीयन हुआ 21 रोगियों को दाहोद निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा गया


स्व. अशोक जी कासलीवाल गुजरी की स्मृति में 110 नेत्र शिविर संम्पन्न हुए। शिविर में 30 रोगियों का पंजीयन हुआ व दाहोद निशुल्क ऑपरेशन के लिये 21 को बस से भेजा। पढ़िए दीपक प्रधान की रिपोर्ट


धामनोद। सेवाधाम कार्यालय में दृष्टि नैत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था, धामनोद के 110वें नेत्र शिविर में उनके वें पुण्य तिथि उपलक्ष्य में प्रायोजन के दौरान व्यक्त किए। मुख्य अतिथि पूर्व मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धांमनोद के डॉक्टर अशोक सक्सेना व प्रमुख वेवसाई गुजरी के धार्मिक व सामाजिक सेवा सदैव समर्पित रहने वाले अर्पित कासलीवाल थेडॉक्टर सक्सेना ने कहा कि धांमनोद नगर में बहुत ही गोरव की बात है यह। संस्था कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवाकार्य राष्ट्रहित के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, सेवा संकल्पों एवं कार्यों के बिना किसी भी राष्ट्र का उत्थान नितांत असंभव है। इस संस्था की तारीफ देश जे साथ साथ विदेश में भी इस संस्था की सेवा का उल्लेख किया गया इस दौरान सेवा संस्थान के कोषध्यक्ष पुरषोत्तम खंडेलवाल के पुत्र अनुज को पढ़ाई में विशेष योग्यता के साथ कालेज में टॉपर होने पर सम्मानित किया गया

शिविर में 30रोगियों का परिक्षण कर चयनित 21 नेत्र रोगियों को भोजन पेकेट प्रदान कर बस में ससम्नान बैठाकर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाई एवं चश्मे हेतु दाहोद के लिए रवाना किया गया ।

इस अवसर पर अतिथियों श्रीफल भेंट कर दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवाधाम परिसर में पौधारोपण किया गया इस दौरान धांमनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तकनीशियन टीम के दुवारा ब्लड प्रेशर ब्लड सुगर व सिकलसेल की जांच की गई

इस अवसर पर संस्था सहसचिव देवकरण पाटीदार कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पुष्परंजन बर्वे शशि मैडम, डॉक्टर राहुल कुशवाह अनूप सक्सेना, प्रभु स्वामी, रिया तोमर, निशा राठौड़, मीनाक्षी पटेल, सहित अनेकानेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष दीपक प्रधान ने किया व विस्तृत सेवा संस्थान के दुवारा जो सेवा प्रकल्प चलाये जा रहे है उसकी जानकारी उपस्थित जंन समुह को दीजबकि अंत में आभार देवकरण पाटीदार ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page