समाचार

अष्टापद यात्रा सानंद संपन्न 52 यात्रियों ने समस्त स्थानों की भाव पूर्वक वंदना की


दिगम्बर जैन महासमिति सांगानेर संभाग एवं प्रताप नगर सेक्टर 3 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26 मई से 2 जून 2024 तक की अष्ट दिवसीय अष्टापद (बद्रीनाथ) की यात्रा सानंद संपन्न हुई। यात्रा में कुल 52 यात्रियों ने समस्त स्थानों की भाव पूर्वक वंदना की।


सांगानेर। दिगम्बर जैन महासमिति सांगानेर संभाग एवं प्रताप नगर सेक्टर 3 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26 मई से 2 जून 2024 तक की अष्ट दिवसीय अष्टापद (बद्रीनाथ) की यात्रा सानंद संपन्न हुई। यात्रा में तिजारा, सिद्धान्त क्षेत्र, अष्टापद, बड़ागांव, मनसा पूर्ण महावीर, हस्तिनापुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, केप्टीफाल, सहस्त्रधारा, देहरादून, श्रीनगर (गढ़वाल) , बद्रीनाथ (अष्टापद), माना गांव, मंगलायतन, मथुरा चौरासी होते हुए वापिस जयपुर पहुंचे। सांगानेर संभाग के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन मलैया ने बताया कि इस यात्रा में कुल 52 यात्रियों ने उक्त समस्त स्थानों की भाव पूर्वक वंदना की। बद्रीनाथ में मुनि श्री 108 जयकीर्ति जी और श्रीनगर में युगल मुनि श्री 108 शुभा नंद जी एवम् ध्रुवा नंद जी विराजमान थे। श्रीनगर (गढ़वाल) में प्रवचन और आहार चर्या का लाभ यात्रियों ने लिया। बद्रीनाथ में मुनि श्री द्वारा शांति धारा का लाभ लिया।

प्रतिदिन पंडित कैलाश चंद जैन मलैया के प्रवचनों का लाभ सांय काल प्राप्त हुआ। श्रावकाचार वर्ष के दौरान सभी यात्रियों ने श्रावकाचार संकल्प पत्र भरकर संकल्प लिए। यात्रा संयोजक सुरेन्द्र कुमार झांझरी ने बताया कि महासमिति की गतिविधियों से प्रभावित होकर 10 यात्रियो नें महासमिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। यात्रा प्रबंधक अशोक कुमार जैन पंवालिया वालों ने बताया कि समस्त यात्रियों ने अधिकतम समय में भक्ति एवं स्तुति, पाठ आदि द्वारा यात्रा को आनंदमय बनाया।

इस यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डया, राजस्थान अध्यक्ष अनिल कुमार जैन आईपीएस एवं सांगानेर संभाग महामंत्री डॉ. अरविन्द कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा में जयपुर, दोसा, केकड़ी, निवाई, अलवर, सवाई माधोपुर आदि स्थानों के यात्रियों ने भाग लेकर पुण्यार्जन किया। वात्सल्य पूर्ण वातावरण में में यह यात्रा सानंद संपन्न हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page