महावीर इंटरनेशनल डडूका की अगस्त माह की मानसून बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ दर्शन कार्यक्रम 11 अगस्त को आयोजित करना तय किया गया। साथ ही महावीर इंटरनेशनल के वार्षिक चुनाव भी किए गए। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। महावीर इंटरनेशनल डडूका की अगस्त माह की मानसून बैठक सुंदरलाल स्वर्णकार के मुख्य आतिथ्य, सुंदरलाल पटेल की अध्यक्षता, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया की उपस्थिति तथा योगेश सोनी की मेजबानी में आयोजित हुई। प्रारंभ में संचालक राजेंद्र कोठिया ने केंद्र की विगत माह की गतिविधियों पर सूचनाएं दीं। सुंदरलाल पटेल ने सर्वसम्मति से वर्ष 2025-27 के लिए नए अध्यक्ष के रूप में रणजीतसिंह सोलंकी के नाम की घोषणा करते हुए कार्यकारिणी का गठन 30 सितंबर तक करने का आग्रह किया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। इसी बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ दर्शन कार्यक्रम 11 अगस्त को आयोजित करना तय किया गया। इसमें रोकड़िया हनुमानजी प्रतापगढ़, गौतमेश्वर तीर्थ तथा पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर जाना निश्चित किया गया। आयोजन में अजीत कोठिया, मणिलाल सूत्रधार, सुंदरलाल पटेल, रणजीतसिंह सोलंकी, विनोद पटेल, भूरालाल पाटीदार, दिनेश भाटिया, सूरजमल अहारी, राजेश महवाई, जगदीश वागड़िया, योगेश सोनी, जीवनराम पाटीदार, दीपेश कलाल ने हिस्सा लेने सहमति दी।
इस अवसर पर बैठक को जनार्दन राय नागर, जगदीश जोशी, हितेश जैन, जसवंत रावल तथा जयदीप शर्मा ने संबोधित किया। गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने एपेक्स कार्यकारिणी के चुनाव 31 अगस्त को ऑनलाइन आयोजित होने संबंधी जानकारी दी। संचालन राजेंद्र कोठिया ने किया। आभार योगेश सोनी ने व्यक्त किया।













Add Comment