समाचार

फुलेरा से आचार्यश्री वर्धमानसागर जी का मंगल विहार : आचार्य श्री धर्म सागर भवन, सड़क का किया लोकार्पण


आचार्य श्री धर्म सागर जी की मुनि दीक्षा का हीरक जयंती और पंचकल्याणक की हीरक जयंती दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। आचार्य श्री धर्म सागर भवन, सड़क का लोकार्पण किया गया। फुलेरा से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…


फुलेरा। आचार्य श्री धर्म सागर जी की मुनि दीक्षा हीरक जयंती और पंचकल्याणक की हीरक जयंती दो दिवसीय कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ। आचार्य श्री धर्म सागर भवन, सड़क का लोकार्पण किया गया। दोपहर बाद आचार्यश्री ने फुलेरा से मंगल विहार किया। राजकीय अतिथि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज 36 साधु सहित फुलेरा में विराजित हैं। आचार्य संघ के सानिध्य में 75 वंे वर्ष में दीक्षागुरु आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज का मुनि दीक्षा की हीरक जयंती तथा पंचकल्याणक हीरक जयंती कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। यह कार्यक्रम 22 और 23 जून को हुए।

मंत्रोच्चार मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने किए

नीलेश बड़जात्या, कमोद छाबड़ा के अनुसार 23 जून को आचार्य श्री धर्मसागर विधान की पूजन पुण्यार्जक परिवारों द्वारा आचार्य संघ के सान्निध्य में अष्ट द्रव्य स्थापना जल, चंदन अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल, द्रव्यों सूखे मेवे, श्रीफल से की गई। पूजन के मंत्रोच्चार मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने किए। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सानिध्य में आचार्य श्री धर्म सागर भवन और आचार्य श्री धर्म सागर सड़क का लोकार्पण समाज के पदाधिकारियों ने किया। शाम 5 बजे आचार्य संघ का मंगल विहार हुआ। 24 जून को आचार्य संघ की आहार चर्या दिगंबर जैन मंदिर सांभर लेक में होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page