समाचार

युवा केंद्र द्वारा गौशाला में चारा पानी का वितरण : गौमाता के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की


महावीर इंटरनेशनल युवा केंद्र के तत्वाधान में गुड फ्राइडे और अंजना देवी छाबड़ा की पुण्यतिथि पर उनके परिवारजन महावीर प्रसाद संतोष देवी डोसी के सौजन्य से शाकंभरी माताजी के मंदिर के नजदीक स्थित गौशाला में गौमाता को हरा चारा वितरण किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी । महावीर इंटरनेशनल युवा केंद्र के तत्वाधान में गुड फ्राइडे और अंजना देवी छाबड़ा की पुण्यतिथि पर उनके परिवारजन महावीर प्रसाद संतोष देवी डोसी के सौजन्य से शाकंभरी माताजी के मंदिर के नजदीक स्थित गौशाला में गौमाता को हरा चारा वितरण किया गया एवं तेज गर्मी में गौमाता के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की। इस अवसर पर परिवारजनों में संतोष देवी, प्रवीण खुशबू तनिषा, प्रतीक्षा डोसी, एवं युवा केंद्र के सदस्यों में अध्यक्ष आनन्द सेठी, कोषाध्यक्ष पारस नेहा पहाड़िया, आशीष दीप्ति झांझरी, मनीष सविता अजमेरा उपस्थित रहे। गौसेवक रवि भार्गव ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page