समाचार

दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों ने प्रथम बार किया पार्श्वनाथ विधान: आर्यिका विज्ञानमति माताजी के रचित विधान में 71 अर्घ्य समर्पित किए


डडूका की दिगंबर जैन पाठशाला में बच्चों ने रविवार को पहली बार पार्श्वनाथ विधान किया। प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में 71 अर्घ्य अर्पित किए गए और आर्यिका विज्ञानमति माताजी के अवतरण दिवस पर शुभकामनाएं दी गईं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों ने रविवार को पहली बार पार्श्वनाथ विधान का आयोजन किया। यह आयोजन पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन एवं आचार्यत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मूलनायक भगवान के अभिषेक से हुआ, जिसके पश्चात पाठशाला परिसर में पार्श्वनाथ विधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चार वलयों में 71 अर्घ्य समर्पित किए।

आर्यिका रत्न श्री विज्ञानमति माताजी द्वारा रचित पार्श्वनाथ विधान में भाग लेकर बच्चों ने उनके अवतरण दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधान के अंत में शांति पाठ का आयोजन कर विश्व शांति की मंगलकामना की गई।

देशभर में पहला प्रयास माना जा रहा है

आयोजन में रियल जैन, कल्प जैन, सिद्धम जैन, हर्षल जैन, जियाना जैन, भाग्य जैन तथा दिव्य जैन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उल्लेखनीय है कि डडूका पाठशाला में प्रत्येक रविवार को बच्चों को सामूहिक पूजन कराई जाती है, लेकिन बच्चों के माध्यम से विधान आयोजन का यह देशभर में पहला प्रयास माना जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page