समाचार

वात्सल्य सेवा समिति का आयोजन : महावीरा झूले पलना एवं भजन संध्या कार्यक्रम में बही भक्ति की बयार


वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में “महावीरा झूले पलना एवं भजन संध्या कार्यक्रम” आयोजित किया गया। आयोजन समिति की सदस्या पुष्पा जैन के निवास स्थान पुष्पांजलि फेस-3 अवधपुरी कॉलोनी, शाहगंज पर किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में “महावीरा झूले पलना एवं भजन संध्या कार्यक्रम” आयोजित किया गया। आयोजन समिति की सदस्या पुष्पा जैन के निवास स्थान पुष्पांजलि फेस-3 अवधपुरी कॉलोनी, शाहगंज पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। आयोजक द्वारा उपस्थित सभी सदस्याओं को चंदन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यायों ने भक्ति के रंग में रंगकर एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये एवं सामूहिक नृत्य किये। इसके बाद प्रत्येक महिला ने बारी-बारी से भगवान महावीर के बालक स्वरूप को पालना झुलाया और बधाई के गीत गाए। इस अवसर पर अध्यक्षा रश्मि जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, रतिभा जैन, रीता जैन, निशा जैन, रागिनी जैन, बविता जैन, सुनीता जैन, अनीता शर्मा, निक्की वर्मा आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरान्त आयोजक द्वारा सभी के लिये वात्सल्य भोज की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page