समाचार

गुरुदेव निहारो, महरौनी पधारो : वाहन रैली निकालकर पहुंचे भक्त टीकमगढ़ 


महरौनी में मुनि श्री सुधासागर जी के निर्देशन में श्री यशोदय अन्तरराष्ट्रीय तीर्थ क्षेत्र पर विकास कार्य चल रहे हैं और एक भव्य पाषाण मंदिर के साथ-साथ चौबीसी मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है। इसका शिलान्यास जैन समाज मुनिश्री सुधासागर जी के सानिध्य में करना चाहता है। इसीलिए वाहन रैली से समाज के लोग टीकमगढ़ मुनि श्री को आमंत्रित करने पहुंचे। पढ़िए राजीव सिंघई की विस्तार से रिपोर्ट …


महरौनी( ललितपुर)। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज टीकमगढ़ में विराजमान हैं। मुनिश्री का मंगल सानिध्य महरौनी समाज को मिले, इसके लिए भक्तजन अपनी भावना भा रहे हैं। इसी क्रम में समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने वाहन रैली का आयोजन किया। प्रातःकाल में ही युवाओं का जमघट मुनिश्री सुधासागर मार्केट के सामने होने लगा और प्रातः 08:00 बजे वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। डीजे की धुन पर धार्मिक संगीत पर झूमते श्रद्धालु महरौनी से टीकमगढ़ की ओर बढ़ चले।

वाहन काफिला टीकमगढ़ मांझ जैन मंदिर पहुंचा, जहां मुनिश्री सुधासागर के चरणों में सभी ने श्रीफल अर्पित कर महरौनी प्रवास के लिए आग्रह किया। बता दें कि महरौनी में मुनि श्री सुधासागर जी के निर्देशन में श्री यशोदय अन्तरराष्ट्रीय तीर्थ क्षेत्र पर विकास कार्य चल रहे हैं और एक भव्य पाषाण मंदिर के साथ-साथ चौबीसी मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है। इसका शिलान्यास जैन समाज मुनिश्री सुधासागर जी के सानिध्य में करना चाहता है।

समाज के सभी लोगों ने वाहन रैली में अपना सहयोग देकर भूमिका निभाई।रैली में अध्यक्ष कोमल चंद्र, प्रमोद सिंघई, प्रशान्त सिंघई बंटी, राजा चौधरी, प्रदीप चौधरी, मुकेश सराफ, निशांत जैन, संजीव सिंघई, सतेंद्र सिंघई, राजू नुना, युवराज सिंह सिकरवार, रवि सराफ, महेंद्र बाबा, रवि सराफ, काले, राजेश खिमलासा, जिनेश मलैया, प्रवीण, मनीष सराफ, राजेश खिमलासा, रीतेश सराफ, दीपक सिंघई, गौरव कठरया, संजु बाबा, अनिल पोली, सुबोध पठा, पवन मोदी, संजीव सराफ, अल्लू सिंघई, सर्वज्ञ, हैप्पी, आशू पारौल, अशोक सराफ, महेंद्र खजुरिया, नीलेश चौधरी, संजीव बिलौया, अरविंद बुदनया, अंकित चौधरी, प्रिंस, सौरभ सतभैया, शुभम, महेश मलैया, गब्बू सिलौनया, संजू बजाज, सुनील डेवडिया, पवन, आकर्ष, सनी भायजी आदि बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page