समाचार

सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन : भक्तों ने श्रीजी के समक्ष भक्तिभाव से अर्पित किए अर्घ्य 


गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ श्री बिहारीलाल धर्मशाला के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। जिसमें भक्तों ने विधान के चौथे दिन 9 जुलाई को सर्वप्रथम स्वर्ण कलशों से प्रभु का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ श्री बिहारीलाल धर्मशाला के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। जिसमें भक्तों ने विधान के चौथे दिन 9 जुलाई को सर्वप्रथम स्वर्ण कलशों से प्रभु का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। भक्तों ने समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया|

इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य पंडित सौरभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष माण्डले पर श्रीफल अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार की मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु भक्ति की।

इस अवसर पर सुभाष जैन मंदिर व्यवस्थापक, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, राकेश जैन, संजय जैन रपरिया, जितेंद्र जैन, प्रवेश जैन, बंटी जैन, अजय जैन, धर्मेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, प्रमोद जैन, देवेंद्र जैन, पारस जैन, मिथलेश जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, विजय जैन, कुसुम जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजकुमारी जैन पूनम जैन सहित समस्त जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page