समाचार

नूतन वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु : एक शाम श्री पारस प्रभु के नाम में आरती, भजन संध्या और हुआ महामंत्र पाठ 


नववर्ष के स्वागत और आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से 31 दिसंबर की संध्या को परेड जैन मंदिर में “एक शाम श्री पारस प्रभु के नाम से भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम किया गया। यह आयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप परिवार एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


अंबाह। नववर्ष के स्वागत और आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से 31 दिसंबर की संध्या को परेड जैन मंदिर में “एक शाम श्री पारस प्रभु के नाम से भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम किया गया। यह आयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप परिवार एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7.30 बजे श्रीजी की आरती से हुई। रात्रि 8 बजे से भक्तिमय भजन संध्या में भजनों की मधुर प्रस्तुति ने मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। इसके बाद रात्रि 10 से 12 बजे तक श्री णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर नववर्ष का स्वागत आत्मिक शुद्धि और शांति के साथ किया।

अनुशासन, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम 

आयोजन में श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ाने के लिए 10 लकी ड्रॉ भी निकाले गए, जिन्हें विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में अनुशासन, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अमित जैन टकसारी ने कहा कि नववर्ष का स्वागत भोग-विलास से नहीं, बल्कि भक्ति, संयम और सकारात्मक संकल्पों के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक शाम श्री पारस प्रभु के नाम” जैसे आयोजन समाज को धर्म से जोड़ने के साथ-साथ आपसी एकता और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। अमित जैन ने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और सेवा भाव को निरंतर आगे बढ़ाना है।

अपीलः अपने जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से समृद्ध करें

कार्यक्रम में महामंत्री कुलदीप जैन एवं कोषाध्यक्ष विकास जैन (एसके टायर) सहित ग्रुप के सभी पदाधिकारियों और महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। रजनी जैन द्वारा सभी धर्मावलंबियों से अपील की गई कि वे ऐसे धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से समृद्ध करें। यह आयोजन न केवल नववर्ष का स्वागत था, बल्कि समाज को धर्म, शांति और सद्भाव का संदेश देने वाला प्रेरक अवसर भी सिद्ध हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page