समाचार

दीपिका, खुशबू, दिशा, सुविधि और अनंत देंगे रत्नाकर अवार्ड परीक्षा : जनकपुरी में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर स्वाध्याय प्रभावना के साथ संपन्न


श्री दिगम्बर जैन मंदिर जनकपुरी ज्योतिनगर में 17 मई से चल रहे श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर स्वाध्याय व धर्म प्रभावना की भावना के साथ गुरुवार को भव्य समापन समारोह हुआ। जयपुर से पढ़िए, यह रिपोर्ट…


जयपुर। श्री दिगम्बर जैन मंदिर जनकपुरी ज्योतिनगर में 17 मई से चल रहे श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर स्वाध्याय व धर्म प्रभावना की भावना के साथ गुरुवार को भव्य समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकुमारी पाटनी व सुनीता भोंच द्वारा मंगलाचरण के साथ हुआ। कार्यक्रम संस्थान के मानद मंत्री सुरेश कासलीवाल, जयपुर शिविर प्रभारी विनीता जैन तथा दीपिका बिलाला के आतिथ्य में हुआ। दीप प्रज्वलन सुनील सीमा ठोलिया के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश छाबड़ा, मंत्री देवेन्द्र कासलीवाल तथा अतिथियों ने किया। शिविर के मुख्य संयोजक पदम जैन बिलाला ने बताया की सुरेश कासलीवाल ने शिविरार्थियों को उद्बोधन में संस्थान की ओर से सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

हाइकू वाचन और भजन की प्रस्तुति दी

विदुषी काजल व साक्षी ने प्रत्येक विषय के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के नाम की घोषणा की, जिन्हें अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिविरार्थी दीपिका बिलाला, ख़ुशबू जैन, दिशा काला, सुविधि जैन और अनंत जैन रत्नाकर अवार्ड परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए। बालिका अवनी ने चौबीस तीर्थंकर के चिह्न तथा भाषण और हाइकू वाचन में प्रथम स्थान प्राप्त दिशा काला ने हाइकू का वाचन किया। भजन प्रतियोगिता में प्रथम मीनाक्षी जैन रही थी।

विदुषियों को सम्मानित किया

संयोजक राजेन्द्र ठोलिया, मिश्री लाल काला सहित सभी संयोजकों और स्थानीय शिक्षिका दर्शी का संस्थान की ओर से सम्मान किया गया। अशोक पदम कमलेश बंथलीवाला परिवार की ओर से संयोजकों द्वारा विदुषियों को सम्मानित किया गया। विनीता जैन ने अपने उद्बोधन में जनकपुरी के शिविर की सराहना करते हुए रत्नाकर अवार्ड परीक्षा तथा 31 मई को प्रात: होने वाले समापन समारोह के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में पदम बिलाला ने संस्थान तथा छात्रावास की प्रबंध समिति, मंदिर प्रबंध समिति, संयोजक गण, शिविरार्थी, विदुषियों, स्थानीय शिक्षक सभी से प्राप्त सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page