समाचार

आचार्य पदवी एवं 495वीं ध्वजा अवसर पर किया सामूहिक जाप : नरीमन-नवकार जैन संघ ट्रस्ट, नरीमन सिटी, इंदौर ने यह कार्यक्रम किया


आचार्य श्री नयनपद्मसागर सूरीजी म.सा. के शिष्यरत्न श्री ऋषभपद्मसागरजी म.सा. एवं श्री अजितचंद्रसागरजी म.सा. के आचार्य पदवी निमित्त तथा सशाश्वत तीर्थ पालिताना की 495वीं ध्वजा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न जैन श्रीसंघों में सामूहिक सामायिक एवं जाप आराधना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। इंदौर से पढ़िए, प्रदीप जैन की यह खबर…


 इंदौर। आचार्य श्री नयनपद्मसागर सूरीजी म.सा. के शिष्यरत्न श्री ऋषभपद्मसागरजी म.सा. एवं श्री अजितचंद्रसागरजी म.सा. के आचार्य पदवी निमित्त तथा सशाश्वत तीर्थ पालिताना की 495वीं ध्वजा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न जैन श्रीसंघों में सामूहिक सामायिक एवं जाप आराधना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। श्री नरीमन-नवकार जैन संघ ट्रस्ट, नरीमन सिटी, इंदौर द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक मंत्र जाप एवं सामायिक आराधना की। इस अवसर पर शरद शाह, अभय खिंवसरा, सौरभ गोटावाला, पिंकेश जैन, विकास राजगढ़वाला, अमित मेहता एवं अंकित जैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में विभिन्न जैन श्रीसंघों की व्यापक भागीदारी रही तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म आराधना में सहभागिता की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page