हरीपर्वत स्थित एम डी जैन इंटर कॉलेज मैदान पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के बैनर तले पीर कल्यानी नसियां जी स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का भव्य श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। 14 जून से 21 जून के मध्य हरीपर्वत स्थित एम डी जैन इंटर कॉलेज मैदान पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के बैनर तले पीर कल्यानी नसियां जी स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का भव्य श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसमें गुदड़ी मंसूर खां मन्दिर कमेटी आगरा के तत्वावधान में पंचकल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव के अंतर्गत प्रभु आदिनाथ के पिता राजा नाभिराज एवं माता मरूदेवी एवं बाल ब्रह्मचारी नवीन भैय्या जी की भव्य गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आगरा के पत्तल गली स्थित गुदड़ी मंसूर खां के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेठ बिहारी लाल धर्मशाला में बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस दौरान सभी भक्तों ने भगवान के माता-पिता स्वरूपों एवं बाल ब्रह्मचारी नवीन भैय्या जी की गोद भराई कर मांगलिक क्रियाएं पूर्ण की। साथ ही मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों ने पंचकल्याणक समिति के सौधर्म इन्द्र, महायज्ञनायक, धनपति कुबेर इन्द्र एवं सभी मुख्य पात्रों को साफा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर आगरा की समस्त महिला मण्डलों द्वारा बधाई के मंगल गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन सुभाषचन्द्र जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, अशोक जैन कपड़ेवाले, राकेश जैन पार्षद, नरेंश जैन, वीरेन्द्र जैन, अजय जैन, राजेश जैन, संजय जैन, सुनील जैन, सुरेश जैन, शुभम जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन, समस्त गुदड़ी मंसूर खां जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment