समाचार

आचार्य श्री विराग सागरजी का प्रथम समाधि दिवस मनाया: धामनोद में आर्यिका श्री विदुषी श्री माताजी हैं विराजित 


आचार्य श्री विराग सागरजी का प्रथम समाधि दिवस पर मंगलवार सुबह 8.30 बजे से गुरु पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। यह हम सभी का सौभाग्य रहा कि इस अवसर पर आचार्यश्री की शिष्या आर्यिका विदुषीश्री माताजी ससंघ हमारे यहां विराजमान है और उनका सानिध्य इस पावन दिवस पर प्राप्त हुआ। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


धामनोद। आचार्य श्री विराग सागरजी का प्रथम समाधि दिवस पर मंगलवार सुबह 8.30 बजे से गुरु पूजन एवं अन्य कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। यह हम सभी का सौभाग्य रहा कि इस अवसर पर आचार्यश्री की शिष्या आर्यिका विदुषीश्री माताजी ससंघ हमारे यहां विराजमान है और उनका सानिध्य इस पावन दिवस पर प्राप्त हुआ। मंगलवार को अपरान्ह 3.30 बजे समाधिस्थ आचार्य श्री को विनयांजलि के बाद माताजी के प्रवचन हुए।

चतुर्दशी के अवसर तथा आचार्य श्री विराग सागर जी के समाधि दिवस पर आर्यिका श्री विदूषी माता जी संघ 5 पिच्छी के सानिध्य में पूजन अभिषेक किए गए। अध्यक्ष हीराचंद्र सेठी और धरमपुरी समाज के सभी श्रेष्ठिजन महिलाओं, पुरुषों के साथ आर्यिका विदूषी श्री सहित 5 माताजी के संघ सहित समाधि दिवस धूमधाम से मनाया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page