समाचार

लाइव गोल्डन थ्रेड का अंतिम एपिसोड: महावीर इंटरनेशनल को सर्वश्रेष्ठ एनजीओ बनाने का संकल्प


महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली वर्ष आयोजन के तहत फेसबुक लाइव पर साक्षात्कार का ‘गोल्डन थ्रेड’ कार्यक्रम तीन माह पूर्ण कर मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन एपिसोड में गोल्डन थ्रेड के साथ संयोजकों ने महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन का साक्षात्कार लिया। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली वर्ष आयोजन के तहत फेसबुक लाइव पर साक्षात्कार का ‘गोल्डन थ्रेड’ कार्यक्रम तीन माह पूर्ण कर मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन एपिसोड में गोल्डन थ्रेड के साथ संयोजकों ने महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन का साक्षात्कार लिया। कार्यक्रम का आगाज़ हस्तीमल बांठिया ने किया। प्रश्नों की श्रृंखला के साथ इसे शिल्पा जैन, अजीत कोठिया, सारिका अग्रवाल, भावना कोठारी, रेणु गुजरानी तथा मेघा गुप्ता ने गति प्रदान की। दो घंटे चले इस साक्षात्कार में शिल्पा जैन ने रात्रि चौपाल, अजीत कोठिया ने युवाओं के लिए महावीर इंटरनेशनल के वर्चुअल माध्यम मिसरी, सारिका अग्रवाल ने रैपिड राउंड, भावना कोठारी ने एमआई के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप, रेणु गुजरानी में महिला अधिकार तथा मेघा गुप्ता ने एमआई के स्वर्णिम भविष्य पर अपनी जिज्ञासाओं से भरे प्रश्न पूछकर इसे रोचकता प्रदान की। टीम के सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ने पुनः दोहराया कि हम सब मिलकर महावीर इंटरनेशनल को विश्व का सर्वश्रेष्ठ एनजीओ बनाने के लिए संकल्पित हैं।

6 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडोटोरियम में भव्य समारोह हम सबके जीवन का सर्वश्रेष्ठ आयोजन बनेगा। जहां पूरे देश से 1300 से अधिक वीर-वीरा एक साथ शिरकत करेंगे। आभार रश्मि सारस्वत तथा अल्का दुधेरिया ने व्यक्त किया। अनिल जैन ने पूरी गोल्डन थ्रेड टीम को गोल्डन जुबली आयोजनों को यादगार बनाने में दिए गए सहयोग को अविस्मरणीय बताया। इस कार्यक्रम को फेस बुक लाइव पर हजारों लोगों ने देखा और प्रसन्नता व्यक्त की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page