📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

गरबा महोत्सव में संस्कृति, उत्साह और फिटनेस का संदेश: घर और कार्यालय में सामान्य बदलावों के माध्यम से भी वास्तु संबंधी सुधार किए

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा महोत्सव में महिलाओं ने भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ गरबा किया। आयोजन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 12-10-2026, 03:39 pm

आगरा में ‘एमिनेंट डांडिया फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन : 1000 से अधिक लोगों ने लिया गरबा, संगीत और लकी ड्रॉ का आनंद

आगरा के प्रेम वाटिका फार्म हाउस में आयोजित एमिनेंट डांडिया फेस्ट 2026 में 1000 से अधिक लोगों ने डांडिया-गरबा, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। लकी ड्रॉ में 200 से अधिक प्रतिभागियों को एलईडी टीवी, चांदी के सिक्के और अन्य उपहार दिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 12-10-2026, 02:10 pm

अतिशयकारी श्री 1008 सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन जिन मंदिर में वार्षिक मेला महोत्सव मनाया श्रीजी की जलधारा एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न

नगर से लगभग 15 किमी दूर अटेर तहसील के अंतर्गत ग्राम दूल्हागन स्थित प्राचीन अतिशयकारी श्री 1008 सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन जिन मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक मेला महोत्सव बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। भिंड से पढ़िए, श्रीफल साथी सोनल जैन की यह खबर...

bhind • सोनल जैन • 12-10-2026, 12:11 pm

इंदौर में तपस्वियों का देवताओं के तुल्य सम्मान : इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम का 301 से अधिक तपस्वियों का अलंकरण समारोह संपन्न

धर्म साधना और तपस्या के मार्ग पर चलने वाले तपस्वी जनों का सम्मान देवताओं के सम्मान के तुल्य है। इसी भावना के साथ इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम्स द्वारा समग्र जैन समाज के 301 से अधिक जैन गौरव महान तपस्वियों का भव्य तपस्वी अलंकरण समारोह 2026 रविवार को इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में बड़े ही भक्तिमय और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल टीम की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 12-10-2026, 11:55 am

48 दीपकों से मंत्रोच्चार के साथ भक्तांबर महाअर्चना भक्तामर मंगल स्वास्तिक शुभकामना परिवार बड़ामलहरा के तत्वावधान में हुआ आयोजन

भक्तामर शुभकामना परिवार बड़ामलहरा के संयोजन में प्रत्येक अष्टमी और चतुर्दशी को मंदिर में एवं माह में एक सदस्य के घर पर होने वाले भक्तामर पाठ की श्रृंखला में रविवार को 1008 श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर बड़ामलहरा में मंत्रोच्चार के साथ 48 दीपकों से भक्तामर महाअर्चना की गई। बड़ा मलहरा से पढ़िए, यह खबर...

badamalhara • राजेन्द्र कुमार जैन • 12-10-2026, 11:54 am

गुना में ब्रह्मचारी विनोद भैया के भजनों से सजी भक्ति संध्या : वैराग्य और गुरु-स्मृति के गीतों ने श्रोताओं को किया भावविभोर

गुना के विद्यासागर पार्क में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन के तत्वावधान में ब्रह्मचारी विनोद भैया की भक्ति संध्या आयोजित हुई। आध्यात्मिक भजनों, वैराग्यपूर्ण रचनाओं और गुरु-स्मरण के गीतों पर श्रोता भावविभोर हुए। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

गुना • राजेश जैन दद्दू • 12-10-2026, 10:55 am

जनकपुरी में घटयात्रा व ध्वजारोहण के साथ आठ दिवसीय महामहोत्सव शुरू : 1008 जिनप्रतिमाओं के महामस्तकाभिषेक की आराधना

जयपुर के जनकपुरी-ज्योतिनगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सहस्रकूट जिनालय की 1008 जिनप्रतिमाओं के महामस्तकाभिषेक एवं दीक्षा दिवस महामहोत्सव का आठ दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। घटयात्रा, ध्वजारोहण, अभिषेक-शांतिधारा और जिनसहस्रनाम विधान ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पढ़िए श्रीफल साथी पदम जैन बिलाला की यह रिपोर्ट।

जयपुर • पदम जैन बिलाला • 12-10-2026, 10:52 am

पोदनपुरम में नव दिवसीय नवरात्रि विधान आराधना शुरू : सम्मेद शिखर मंडल विधान में 24 टोंकों के अर्घ्य समर्पित

सनावद के निकट श्री क्षेत्र पोदनपुरम में नव दिवसीय नवरात्रि विधान आराधना का शुभारंभ पंचामृत अभिषेक, वृहद शांतिधारा और सम्मेद शिखर मंडल विधान से हुआ। श्रद्धालुओं ने 24 टोंकों के अर्घ्य समर्पित कर भक्ति-आराधना की। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।

सनावद • सन्मति जैन काका • 12-10-2026, 10:50 am

नन्हें बच्चों ने सीखी सामूहिक पूजन की विधि : सनावद रात्रि पाठशाला में अभिषेक, आरती और धर्मचर्चा

सनावद में आचार्य श्री वर्धमानसागर रात्रि पाठशाला के बच्चों ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पंचामृत अभिषेक और संगीतमय सामूहिक पूजन किया। रात्रि में आदिनाथ छोटा जैन मंदिर में आरती एवं धर्मचर्चा भी आयोजित हुई। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।

सनावद • सन्मति जैन काका • 12-10-2026, 10:48 am

चारित्रवान व्यक्ति ही प्रतिष्ठा कराने का अधिकारी : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने बताया प्रतिष्ठाचार्य का स्वरूप

दिल्ली के ऋषभ विहार में पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने प्रतिष्ठा शिरोमणि ग्रंथ-संगोष्ठी में कहा कि अनुशासन, ज्ञान, विधि-विधान की समझ और चारित्र प्रतिष्ठाचार्य के आवश्यक गुण हैं। उन्होंने सिद्धि के लिए विशुद्ध भाव तथा गुरु-उपदेशानुसार मंत्र-साधना का महत्व बताया। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।

दिल्ली • अभिषेक अशोक पाटील • 12-10-2026, 10:47 am

झुमरी तिलैया में 16 दिवसीय सर्वतोभद्र महामंडल विधान का शुभारंभ : घटयात्रा, शांतिधारा और ध्वजारोहण से भक्तिमय हुआ वातावरण

झुमरी तिलैया में मुनि श्री सुयशसागर जी महाराज एवं मुनि श्री कौशल्यसागर जी महाराज के सान्निध्य में 16 दिवसीय श्री 1008 सर्वतोभद्र महामंडल विधान शुरू हुआ। प्रथम दिन घटयात्रा, श्रीजी की शोभायात्रा, अभिषेक, शांतिधारा और ध्वजारोहण सहित विविध अनुष्ठान हुए। पढ़िए श्रीफल साथी राजकुमार जैन की यह रिपोर्ट।

झुमरी तिलैया (कोडरमा • Shreephal Jain News • 12-10-2026, 10:46 am

जयपुर हाउस जैन मंदिर में 10 दिवसीय जिन सहस्रनाम महाअर्चना का शुभारंभ : श्रद्धालुओं ने की जिनेंद्र भगवान की आराधना

आगरा के जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में 10 दिवसीय जिन सहस्रनाम महाअर्चना एवं महामृत्युंजय महाशांति अनुष्ठान शुरू हुआ। प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चना कर विश्व शांति, सद्भाव और जनकल्याण की मंगल कामना की। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 12-10-2026, 10:44 am

आचार्य श्री विमलसागर जी की जन्मजयंती पर क्षमावाणी महोत्सव : मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठजनों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

आगरा में आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महामुनिराज की जन्मजयंती एवं क्षमावाणी पर्व पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं, वरिष्ठजनों, त्यागीव्रतियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर • Shreephal Jain News • 12-10-2026, 10:42 am

मुनि निष्कम्पसागर जी के सान्निध्य में परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन : 27 दिसंबर को इंदौर में होगा अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा 27 दिसंबर को इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जबलपुर के कंचन विहार स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री निष्कम्पसागर जी महाराज के सान्निध्य में सम्मेलन का पोस्टर विमोचित हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी नितिन जैन की यह रिपोर्ट।

जबलपुर • Shreephal Jain News • 12-10-2026, 10:40 am

दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज के 61वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन में प्रतिभाएं सम्मानित : आचार्य श्री वर्धमान सागरजी का चातुर्मास इंदौर में करवाने का लिया संकल्प

दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर का 61 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन रविवार को कीमती गार्डन में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। समाजबंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस सम्मेलन में परंपरा और नवीनता का सुंदर संगम देखने को मिला। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल टीम की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 11-10-2026, 10:31 pm

वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र जैन 'पत्रकार' जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित : अंतरराष्ट्रीय जैन फोरम के तपस्वी अलंकरण समारोह में मिला गौरव

अंतरराष्ट्रीय जैन फोरम के गरिमामयी आयोजन के अंतर्गत रविवार को इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह सभागार में आयोजित तपस्वी अलंकरण समारोह में पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र जैन 'पत्रकार' को जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह रिपोर्ट...

इंदौर • Shreephal Jain News • 11-10-2026, 05:25 pm

धर्म नगरी इंदौर के नेमीनगर में इंद्रध्वज महामंडल विधान का आगाज : आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के मुखारबिंद से संपन्न हुई शांतिधारा

धर्म नगरी इंदौर की पुण्य धरा नेमीनगर जैन कॉलोनी के घूंघट गार्डन स्थित सन्मति समवशरण में शनिवार को इंद्रध्वज महामंडल विधान का आगाज आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज संघ के सानिध्य में हुआ। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल टीम की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 11-10-2026, 02:47 pm

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड ने गौशाला में की गौसेवा : 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने सेवा और जीवदया का संकल्प दोहराया

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड ने जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत गौरी सरोवर स्थित जीव दया स्थल गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया। 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने सहभागिता की तथा जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों का तिलक-वंदन कर स्वागत किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

भिंड • सोनल जैन • 11-10-2026, 12:53 pm

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड ने गौशाला में की गौ सेवा 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने निभाई सहभागिता

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा प्राणी मात्र की सेवा भावना के उद्देश्य से संचालित जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को गौरी सरोवर हाउसिंग कॉलोनी स्थित जीव दया स्थल गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के लगभग 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने जीव दया एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भिंड से पढ़िए, श्रीफल साथी सोनल जैन की यह खबर...

bhind • सोनल जैन • 11-10-2026, 11:12 am

कोलकाता की धरा पर गूंजा ‘धर्म सिखाओ, धर्म बचाओ’ का उद्घोष : आचार्य वसुनंदी जी के सान्निध्य में धर्म जागृति संस्थान का दशम राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान का दशम राष्ट्रीय अधिवेशन बंगवासी हावड़ा में संपन्न हुआ। आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के सान्निध्य में 19 प्रदेशों ने वर्षभर के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा जैनत्व संरक्षण, संस्कार और संगठनात्मक मजबूती पर चिंतन हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी हावड़ा-कोलकाता की यह रिपोर्ट।

हावड़ा/कोलकाता • Shreephal Jain News • 10-10-2026, 10:43 pm