आगरा। परम पूज्य सन्मार्ग दिवाकर आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महामुनिराज की जन्मजयंती महोत्सव एवं क्षमावाणी पर्व के पावन अवसर पर मेधावी छात्र-छात्रा, वरिष्ठजन, त्यागीव्रती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को आचार्य श्री शांतिसागर सभागार, एम.डी. जैन, हरीपर्वत में संपन्न हुआ।
प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का किया सम्मान
समारोह में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं, मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठजनों और त्यागीव्रतियों को सम्मानित किया गया। मंच सम्मान विवेक-शिल्पी जैन परिवार तथा प्रतिभा सम्मान कमल कुमार जैन परिवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव कुमार जैन, अरुण कैमिस्ट परिवार, बाग मुजफ्फर खां उपस्थित रहे। गौरव अतिथि मोहित जैन, ट्रांस यमुना कॉलोनी रहे।
चित्र अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन
ब्रजेश, विपुल एवं मुकुल जैन परिवार, रॉयल क्राउन प्लाजा द्वारा चित्र अनावरण किया गया। प्रमोद, प्रशांत एवं एकता जैन परिवार, गणपति किंग्स काउंटी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समाजजन
संस्था के अध्यक्ष अवनि कुमार जैन, उपाध्यक्ष सुशील कुमार जैन एवं मनोज कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, महामंत्री सुनील कुमार जैन, राजीव जैन केसरी, राहुल जैन एवं मीडिया प्रभारी विप्लव जैन, विमल परिवार ने बताया कि समारोह में समाज के गणमान्यजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
संरक्षक मंडल के रमेशचंद्र जैन, पुष्पेंद्र कुमार जैन, सत्येंद्र कुमार जैन, शांत कुमार जैन, दीपक जैन एवं प्रमोद कुमार जैन सहित संयुक्त मंत्री रवि कुमार जैन, मंदिर मंत्री आदेश कुमार जैन, मंदिर सहमंत्री ब्रजेश कुमार जैन, संगठन मंत्री सुनील कुमार जैन ‘काका’, प्रचार मंत्री शोभित कुमार जैन और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर सीए अजय कुमार जैन, राजेश जैन, राजरतन जैन, मुकेश कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन, अमित जैन, राजीव जैन, संजीव कुमार जैन, दिनेश कुमार जैन, अनुज जैन, राजीव प्रकाश जैन, प्रदीप कुमार जैन, विकास जैन, मनीष जैन, अनिल कुमार जैन, तृप्ति जैन एवं प्रीति जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
श्रीफल साथी : राहुल जैन, आगरा




