📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

धर्म नगरी इंदौर के नेमीनगर में इंद्रध्वज महामंडल विधान का आगाज : आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के मुखारबिंद से संपन्न हुई शांतिधारा

धर्म नगरी इंदौर की पुण्य धरा नेमीनगर जैन कॉलोनी के घूंघट गार्डन स्थित सन्मति समवशरण में शनिवार को इंद्रध्वज महामंडल विधान का आगाज आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज संघ के सानिध्य में हुआ। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल टीम की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 11-10-2026, 02:47 pm

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड ने गौशाला में की गौसेवा : 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने सेवा और जीवदया का संकल्प दोहराया

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड ने जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत गौरी सरोवर स्थित जीव दया स्थल गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया। 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने सहभागिता की तथा जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों का तिलक-वंदन कर स्वागत किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

भिंड • सोनल जैन • 11-10-2026, 12:53 pm

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड ने गौशाला में की गौ सेवा 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने निभाई सहभागिता

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा प्राणी मात्र की सेवा भावना के उद्देश्य से संचालित जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को गौरी सरोवर हाउसिंग कॉलोनी स्थित जीव दया स्थल गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के लगभग 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने जीव दया एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भिंड से पढ़िए, श्रीफल साथी सोनल जैन की यह खबर...

bhind • सोनल जैन • 11-10-2026, 11:12 am

कोलकाता की धरा पर गूंजा ‘धर्म सिखाओ, धर्म बचाओ’ का उद्घोष : आचार्य वसुनंदी जी के सान्निध्य में धर्म जागृति संस्थान का दशम राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान का दशम राष्ट्रीय अधिवेशन बंगवासी हावड़ा में संपन्न हुआ। आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के सान्निध्य में 19 प्रदेशों ने वर्षभर के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा जैनत्व संरक्षण, संस्कार और संगठनात्मक मजबूती पर चिंतन हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी हावड़ा-कोलकाता की यह रिपोर्ट।

हावड़ा/कोलकाता • Shreephal Jain News • 10-10-2026, 10:43 pm

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर ‘हैप्पीनेस रिकनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित : ध्यान, योग और गतिविधियों से दिया सकारात्मक जीवनशैली का संदेश

आगरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर द आर्ट ऑफ लिविंग ने ‘Happiness Reconnect – Reset • Restart • Refresh’ कार्यक्रम आयोजित किया। 50 से अधिक प्रतिभागियों ने ध्यान, योग और श्वास अभ्यासों के माध्यम से तनाव प्रबंधन तथा मानसिक-भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्राप्त की। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 10-10-2026, 10:41 pm

सीकर में आचार्य श्री वीर सागर जी महाराज का समाधि दिवस भक्ति-भाव से मनाया : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा - बिना संयम के जीवन की शोभा नहीं

प्रथमाचार्य श्री शांति सागर महाराज की मूल बाल ब्रह्मचारी परंपरा के प्रथम पट्टाचार्य आचार्य श्री वीर सागर महाराज का समाधि दिवस आश्विन कृष्ण अमावस्या, 10 अक्टूबर को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की खबर...

सीकर • Shreephal Jain News • 10-10-2026, 10:40 pm

आचार्य सुनीलसागर जी के 49वें अवतरण दिवस पर भक्तामर प्रतियोगिताएं संपन्न : कंठस्थ और लेखन प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

आर्यिका विजयमति वुमंस फेडरेशन भारत ने आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के 49वें अवतरण दिवस के अवसर पर भक्तामर कंठस्थ एवं लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इंदौर के बच्चों और बड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेताओं को रजत पुरस्कार प्रदान किए गए। पढ़िए श्रीफल साथी श्रीमती तिलकनंदिनी शाह की यह रिपोर्ट।

इंदौर • Shreephal Jain News • 10-10-2026, 06:58 pm

जो पसीने से नहाता है, वही इतिहास रचता है : 24-25 अक्टूबर को कुण्डलपुर में होगा गुरु परंपरा समर्पण समारोह

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में 24 और 25 अक्टूबर को गुरु परंपरा समर्पण समारोह आयोजित होगा। मुनि श्री समतासागर जी महाराज के सान्निध्य में हुई बैठक में कार्ययोजना, समितियों के दायित्व और देशभर से आने वाले गुरु भक्तों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पढ़िए श्रीफल साथी कुण्डलपुर की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर • राजीव सिंघई • 10-10-2026, 06:57 pm

दीक्षार्थियों के मंगलमय दीक्षा संस्कार रविवार को होंगे : आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज के करकमलों से होगी भव्य जैनेश्वरी दीक्षाएं

नेमी नगर जैन कॉलोनी में दीक्षा के पावन पथ पर अग्रसर दीक्षार्थी सुमित्रा दीदी, जयश्री दीदी एवं निर्मला दीदी के मंगलमय दीक्षा संस्कारों के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला जारी है। 9 अक्टूबर को मेहंदी का मंगलमय कार्यक्रम हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...

इंदौर • Shreephal Jain News • 10-10-2026, 05:00 pm

अपनी शक्ति को स्वार्थ में नहीं, परमार्थ में लगाएं : मुनिपुंगव सुधासागर जी ने गांधारी दृष्टि छोड़ समस्त जीवों के कल्याण का संदेश दिया

विद्या सुधा देशना मंडप में मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य की शक्ति, दृष्टि, वाणी और धन का उपयोग केवल निजी स्वार्थ तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने व्यापक दृष्टि, न्याय और परोपकार से जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 10-10-2026, 02:39 pm

भगवान ऋषभदेव आदि पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि अयोध्या विश्व क्षितिज पर बिखेर रही आभा : ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से तीर्थ विकास की बनी सशक्त पहचान—डॉ. जीवनप्रकाश जैन

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवनप्रकाश जैन ने कहा कि गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा, साधना और दूरदर्शिता से अयोध्या जैन तीर्थ का निरंतर विकास हुआ। पंचकल्याणक, जिनमंदिर निर्माण और शोध गतिविधियों ने तीर्थ को नई पहचान दी। पढ़िए श्रीफल साथी श्री अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।

अयोध्या • अभिषेक अशोक पाटील • 10-10-2026, 02:37 pm

समाजसेवी महेन्द्र जैन जैन रत्न से होंगे सम्मानित : रविवार को रविंद्र नाट्यगृह में होगा तपस्वी सम्मान समारोह

अंतरराष्ट्रीय जैन फोरम के तत्वावधान व समस्त दिगम्बर, श्वेताम्बर साधुओं तथा साध्वियों के आशीर्वाद और सानिध्य में रविवार को रविन्द्र नाट्यगृह सभागार में तपस्वी सम्मान समारोह का वृहद आयोजन होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 10-10-2026, 02:35 pm

इंदौर में शीला ड्योडा को मिली ‘माँ’ की उपाधि : राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में वात्सल्यमयी सेवाओं के लिए हुआ सम्मान

श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शीला ड्योडा को इंदौर में आयोजित 31वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में ‘माँ’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में उन्हें प्रशस्ति-पत्र भेंट किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी पदम जैन बिलाला की यह रिपोर्ट।

जयपुर • पदम जैन बिलाला • 09-10-2026, 09:03 pm

विश्व शांति के लिए गायत्री नगर जैन मंदिर में भक्तामर पाठ : अंतर्राष्ट्रीय भक्तामर दिवस पर सुबह 9:09:09 बजे हुआ शुभारंभ

जयपुर के गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय भक्तामर दिवस के अंतर्गत विश्व शांति, विश्व कल्याण और मानव मंगल की भावना से भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. राजकुमारी जैन सोगानी ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की यह रिपोर्ट।

जयपुर • Shreephal Jain News • 09-10-2026, 04:35 pm

दिगंबर जैन समाज के लिए संस्कारों की विरासत छोड़ गए पाटनी : भामाशाह कंवरलाल पाटनी की विनयांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

प्रसिद्ध उद्योगपति, भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी की स्मृति में लश्करी मंदिर गौराकुंड में विनयांजलि सभा की गई। कंवरलाल पाटनी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। देव-गुरु-शास्त्र, समाजसेवा, सरलता, उच्च विचार एवं समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन और उनके द्वारा किए गए पुण्य कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 09-10-2026, 04:34 pm

दीक्षाथी भैया बहनों का नगर में मंगल नगर प्रवेश भैया-बहनों की निकाली गई भव्य बिनौली यात्रा

नगर के गौरव दीक्षार्थी भैया का मंगल प्रवेश 7 अक्टूबर को हुआ। शाम 4 बजे श्री 1008 महावीर जिनालय मंदिर, सेवा नगर 17 बटालियन से टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर वाहनों से भव्य काफिले के साथ मंगल प्रवेश हुआ। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट...

bhind • सोनल जैन • 09-10-2026, 04:21 pm

ऋषभदेव गौरव न्यास युवा प्रतिभाओं एवं पत्रकारों को करेगा सम्मानित : 18 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित होगा सम्मान समारोह

ऋषभदेव गौरव न्यास इस वर्ष पांच युवा प्रतिभाओं और तीन जैन पत्रकारों को सम्मानित करेगा। समारोह में जैन समाज गौरव सम्मान अशोक जैन बड़जात्या तथा जैन युवा गौरव सम्मान अर्पित जैन वाणी को प्रदान किया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 09-10-2026, 03:19 pm

गुलाबी नगरी के धार्मिक इतिहास में जुड़ेगा स्वर्णिम अध्याय: जनकपुरी में 1008 जिन प्रतिमाओं का पहली बार एक साथ महामस्तकाभिषेक, महोत्सव 11 से 18 अक्टूबर तक

गुलाबी नगरी जयपुर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जनकपुरी-ज्योतिनगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर के सहस्त्रकूट जिनालय में वर्ष 2018 में स्थापना के बाद पहली बार विराजमान 1008 जिन प्रतिमाओं का एक साथ महामस्तकाभिषेक होगा। जयपुर से पढ़िए, श्रीफल टीम की यह खबर...

जयपुर • Shreephal Jain News • 09-10-2026, 03:17 pm

दृष्टि बदलने से बदलेगी सृष्टि, दुश्मन को नहीं दुश्मनी को मिटाओ: मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी ने धर्मसभा में दिया क्षमा, करुणा और मैत्रीभाव का संदेश,

विद्या सुधा देशना मंडप में आज की मंगल देशना में मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने अपनी अमृतवाणी में धर्मसभा को संबोधित करते हुए जीवन में दृष्टि परिवर्तन, क्षमा, करुणा, मैत्रीभाव एवं बैरभाव के त्याग का अत्यंत प्रेरणादायी संदेश दिया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 09-10-2026, 03:16 pm

प्रथम पट्टाधीश आचार्य श्री वीर सागर जी के विलय समाधि दिवस 10 अक्टूबर को : तिथि के अनुसार आश्विन कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है समाधि दिवस

प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परपंरा के प्रथम पट्टाधीश आचार्य श्री वीर सागर जी के विलय समाधि दिवस आश्विन कृष्ण अमावस्या पर कोटिश नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु। जयपुर से पढ़िए, यह खबर...

जयपुर • Shreephal Jain News • 09-10-2026, 03:14 pm