जबलपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में 27 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन रविवार, 11 अक्टूबर को कंचन विहार स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में किया गया।

कार्यक्रम परम पूज्य मुनि श्री 108 निष्कम्पसागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। उपस्थितजनों ने मुनिश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर सम्मेलन की सफलता की कामना की।

क्षेत्रीय एवं नगर पदाधिकारियों की सहभागिता

विमोचन कार्यक्रम में महाकौशल-विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घीया, अतिरिक्त महासचिव प्रदीप-ममता एवं प्रवीण जैन सहित मेन ग्रुप से अंशुल-शैलजा घीया उपस्थित रहे।

नगर ग्रुप से सुधीर-लक्ष्मी जैन, पंकज-प्रतिभा जैन, साधना-दिलीप जैन एवं अजय-निवेदिता ने सहभागिता की। संस्कारधानी ग्रुप की सचिव चित्रा-सुनील घीया, अजय-निरमा, बाल ब्रह्मचारी संजय कटंगा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

पाद प्रक्षालन का मिला सौभाग्य

कार्यक्रम के दौरान महाकौशल-विंध्य रीजन को मुनि श्री निष्कम्पसागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन की सफलता और सामाजिक सद्भाव के लिए मंगलभावना व्यक्त की गई।

योग्य जीवनसाथी चयन के लिए साझा मंच

वक्ताओं ने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन जैन समाज के युवाओं को योग्य जीवनसाथी के चयन के लिए साझा मंच उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे सामाजिक संपर्क, आपसी परिचय, समाज की एकता और सद्भाव को प्रोत्साहन मिलेगा।

समाचारों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान के लिए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन एवं सुबोध कामरेड का अभिनंदन भी किया गया।

श्रीफल साथी : नितिन जैन, जबलपुर