आगरा। टीचर्स कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर समिति के तत्वावधान में परम पूज्य आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में 10 दिवसीय श्री जिन सहस्रनाम महाअर्चना एवं महामृत्युंजय महाशांति अनुष्ठान का रविवार, 11 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जिनेंद्र भगवान की आराधना कर धर्मलाभ लिया।
मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजन-अर्चना
अनुष्ठान के प्रथम दिन धार्मिक मंत्रोच्चार, पूजन एवं विविध धार्मिक क्रियाओं के मध्य जिन सहस्रनाम महाअर्चना और महामृत्युंजय महाशांति अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण की मंगल कामना की।
आयोजकों के अनुसार, अनुष्ठान का उद्देश्य धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करने के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और सकारात्मक विचारों का प्रसार करना है।
20 अक्टूबर तक प्रतिदिन आयोजन
मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश जैन एवं मंत्री दीपक जैन ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7 से 10 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को जिनेंद्र भगवान की आराधना, पूजन और धार्मिक क्रियाओं में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा।
समिति ने जैन समाज के धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।
प्रमुख सहभागियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर चक्रवर्ती पंकज जैन, नीरज जैन, सिद्धांत जैन, देवांश जैन, महायज्ञनायक विमल जैन, आदित्य जैन, अरिहंत जैन, सौधर्म इंद्र रविंद्र जैन, नमन जैन, कुबेर इंद्र मनोज जैन, ऋषभ जैन, यज्ञनायक सुबोध संकल्प, शची जैन, ईशान इंद्र, सिद्धार्थ पारस जैन, सनत इंद्र शैलू जैन रांवका, बाहुबली संजय जैन, विभव जैन एवं वर्धन जैन सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।




