कुंडलपुर (राजेश रागी बकस्वाहा)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 17वें तीर्थंकर भगवान श्री कुंथुनाथ जी का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर सुबह भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। इस अवसर पर निर्वाण लाडू भी चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीपअर्चना, पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने धर्म श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
+1













Add Comment