समाचार

होंगे विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम : आचार्य वीरसागर महाराज का अवतरण दिवस 3 जुलाई को मनाया जायेगा अयोध्या में 


चारित्रचक्रवर्ती प्रथमाचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज की परम्परा के प्रथम पट्टाचार्य श्री वीर सागर जी महाराज का 147वां अवतरण दिवस आषाढ़ शुक्ला पूर्णिमा 3 जुलाई को विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट...


जयपुर। चारित्रचक्रवर्ती प्रथमाचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज की परम्परा के प्रथम पट्टाचार्य श्री वीर सागर जी महाराज का 147वां अवतरण दिवस आषाढ़ शुक्ला पूर्णिमा 3 जुलाई को विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा। यह आयोजन अयोध्या में पूज्य श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि देश की सर्वोच्च साध्वी , आर्यिका शिरोमणि, गणिनी प्रमुख परमपूज्य श्री ज्ञानमती माताजी के दीक्षागुरु आचार्य श्री वीरसागर जी महाराज का आचार्य पदारोहण व समाधि स्थल श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी खानियां, जयपुर है। पूज्य माताजी की पावन प्रेरणा है कि आचार्य श्री वीरसागर जी महाराज का 147वां अवतरण दिवस 3 जुलाई को विशेषरूप से जयपुर के खानियां जी एवं देशभर के जिनमंदिरों में मनाया जाए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page