समाचार

श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश 16 जून गंगा दशहरे वाले दिन करेंगे उपाध्याय श्री वर्षायोग की घोषणा


मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ ने आगरा के बोदला सेक्टर 4 स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से 25 मई को ढोल नगाड़े के साथ मंगल विहार कर बोदला सब्जीमंडी, बोदला चौराहा,मारुति स्टेट चौराहा होते हुए श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज पर पहुंचे। पढि़ए शुभम जैन की रिपोर्ट ……


आगरा।मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ ने आगरा के बोदला सेक्टर 4 स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से 25 मई को ढोल नगाड़े के साथ मंगल विहार कर बोदला सब्जीमंडी, बोदला चौराहा,मारुति स्टेट चौराहा होते हुए श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज पर पहुंचे। जहां कलाकुंज जैन समाज ने उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य आगवानी की। मंगल आगवानी के बाद उपाध्यायसंघ ने मन्दिर में विराजमान मूलनायक भगवान महावीर की प्रतिमा के साथ सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए। भक्तों ने उपाध्याय श्री के मुखारबिंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु का स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। इस दौरान कलाकुंज जैन समाज ने उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

उपाध्यायश्री को कलाकुंज में पाकर महिलाएं पुरुष बड़े उत्साहित दिखे| उपाध्यायसंघ के मंगल प्रवेश में भक्त जैन ध्वज एवं जयकारें लगाते हुए चल रहे थे| साय: 6:30 से उपाध्याय श्री की गुरुभक्ति का आयोजित की गई| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का दो महीने के मंगल प्रवास के बाद आगरा से घिरोर के लिए मंगल विहार 6 जून को होगा| जहां मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज अपने वर्षायोग 2024 की घोषणा 16 जून को गंगा दशहरे वाले दिन करेंगे |

इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, अजय जैन,विवेक जैन, मुकेश जैन,अशु जैन,प्रियांशू जैन, अजय जैन,अंशुल जैन,विकास जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन रश्मि जैन,करुणा जैन,पुष्पा जैन,रिंकी जैन कविता जैन,सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page