समाचार

सामूहिक भोज का लिया आनंद महिलाओं ने किया धार्मिक यात्रा का आयोजन


नगर की महिला मंडल ने धांमनोद से बनेडिया अतिशय क्षेत्र का धार्मिक यात्रा का आयोजन किया, जिसमें महिलाएं धांमनोद से बनेडिया तीर्थ स्थान पहुंची। प्राचीन काल में यह मन्दिर उड़ कर आया है और चमत्कारी प्रतिमा अजितनाथ जी भगवान की है। मंदिर में कुल चार वेदी हैं और भगवान का समवशरण विराजमान है। पढ़िए धांमनोद से दीपक प्रधान की रिपोर्ट…


धांमनोद। नगर की महिला मंडल ने धांमनोद से बनेडिया अतिशय क्षेत्र का धार्मिक यात्रा का आयोजन किया, जिसमें महिलाएं धांमनोद से बनेडिया तीर्थ स्थान पहुंची। प्राचीन काल में यह मन्दिर उड़ कर आया है और चमत्कारी प्रतिमा अजितनाथ जी भगवान की है। मंदिर में कुल चार वेदी हैं और भगवान का समवशरण विराजमान है। यहां अखंड ज्योत भी है। मीना प्रधान व सुरक्षा जैन ने बताया कि श्री शांतिनाथ मण्डल विधान का पूजन करके महिलाओं ने देवालपुर व ढाई दीप के मन्दिर, इंदौर में दर्शन किये। इसके बाद सुमतिधाम के दर्शन कर गोम्मटगिरी पहुंची, जहां दर्शन कर भक्ति कर पुनः धांमनोद के लिए निकलीं।

इस प्रतिनिधि मंडल में प्रभा प्रधान, मीना प्रधान, सोमा जैन, सुरक्षा जैन, मीना जैन, उषा जैन, पूर्णिमा जैन, शोभा जैन, सीमा मण्डलोई, प्रमिला जैन, अलका जैन, प्रभा जैन उपस्थित थे। सभी ने भक्ति भावों से मंदिरों के दर्शन किए। सभी अपने अपने घरों से  भोजन लेकर गईं व सामूहिक भोजन का आनंद लिया। सभी महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर गई थीं। इस यात्रा में निमाड़ महिला मंडल की अध्य्क्ष प्रभा प्रधान भी थीं।


 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Rekha Jain

About the author

Rekha Jain

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page