समाचार

श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ आचार्य सौरभ सागर महाराज का मंगल प्रवेश: मनाया गया शांतिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक


श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी एनक्लेव ग्रेटर कमला नगर में आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज जी के परम शिष्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ और महाराज के सानिध्य में जैन धर्म के16 तीर्थंकर श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की एक रिपोर्ट…


आगरा। गुरुवार को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी एनक्लेव ग्रेटर कमला नगर में आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज जी के परम शिष्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ और महाराज के सानिध्य में जैन धर्म के16 तीर्थंकर श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महोत्सव का शुभारंभ भक्तों ने श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद भक्तों ने निर्वाण कांड का वाचन कर श्री शांतिनाथ भगवान के चरणों में 16 किलों का निर्वाण लाडू समर्पित किया। साथ ही श्री शांतिनाथ महामंडल विधान भी किया। विधान की सभी क्रियाएं मथुरा चौरासी से पधारे अंशुल शास्त्री जी के कुशल निर्देशन में की गई। शशि पाटनी ने संगीत को स्वरों से सजाया।

मंगल विहार की व्यवस्था ज्ञानोदय क्लब आगरा के सदस्यों द्वारा संभाली गई। इस अवसर पर कर्मयोगी एनक्लेव सकल जैन समाज ने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल पर भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मनोज जैन बाकलीवाल पारस जैन प्रॉपर्टी, पवन जैन चांदी, सुनील जैन मैदा, अशोक जैन सतावास सुमेर पांड्या, शसुनील नसिया, भुवनेश जैन टोंग्या, सुरेश पांड्या, नरेंद्र जैन, शशि जैन, अनिल जैन, वीना जैन, राखी जैन, सुलेखा जैन, आशा जैन, सलोनी जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं समकित जैन समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page