समाचार

गायत्री नगर जैन समाज के अध्यक्ष अरुण शाह निर्विरोध निर्वाचित : नई समिति ने मंदिर में की सामूहिक आरती 


दिगंबर जैन समाज मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर, महारानी फार्म के चुनाव 2026 के मुख्य चुनाव अधिकारी अमरचंद जैन, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पहाड़िया, नवल जैन की देखरेख में हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि रविवार को 1338 मतों में से 970 मत पड़े। उन्होंने अरुण शाह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। दिगंबर जैन समाज मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर, महारानी फार्म के चुनाव 2026 के मुख्य चुनाव अधिकारी अमरचंद जैन, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पहाड़िया, नवल जैन की देखरेख में हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि रविवार को 1338 मतों में से 970 मत पड़े। उन्होंने अरुण शाह को अध्यक्ष पद पर, राजेश बोहरा को मंत्री एवं कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। 10 मई को हुए निर्वाचन में उपाध्यक्ष पद पर विजय सोगानी, संयुक्त मंत्री पद पर संजय ठोलिया, कार्यकारिणी सदस्य संतोष गंगवाल, बसंत बाकलीवाल, राकेश पाटौदी, गजेंद्र छाबडा, पदम झांझरी, संतोष रावका को बनाया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा का स्वागत किया गया एवं वर्तमान अध्यक्ष अरुण शाह ने सभी चुनाव अधिकारियों और सभी चुनाव सहायकों का सम्मान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को शपथ दिलाई तथा स्वागत किया। इसके बाद नव निर्वाचित मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर में मूल नायक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी वेदी के सामने सामूहिक आरती की। मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, वर्तमान अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा ने सभी चुनाव कराने वाली टीम को सफलता पूर्वक चुनाव कराने और समाज को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, पुलक जन चेतना मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, राजस्थान जैन सभा के सुभाष बज, पूर्व अध्यक्ष अनिल टोंग्या, राजेंद्र सोगानी, वरिष्ठ एडवोकेट विमल जैन, आलोक शाह, सीए पंकज जैन आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई देकर स्वागत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page