समाचार

महाकौशल विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन प्रतिष्ठात्मक चुनाव में जीते : समर्थकों और समाजजनों में हर्ष व्याप्त दी बधाइयां 


बलपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था जैन मिलन समिति जबलपुर के वर्ष 2026-28 केे लिए आयोजित प्रतिष्ठात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव रविवार को हुए। अंतिम 7 राउंड की मतगणना के बाद घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सीए मनोज जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश जैन सीए को 41 मतों से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की। जबलपुर से पढ़िए, नितिन जैन की यह खबर…


जबलपुर। जबलपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था जैन मिलन समिति जबलपुर के वर्ष 2026-28 केे लिए आयोजित प्रतिष्ठात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव रविवार को हुए। अंतिम 7 राउंड की मतगणना के बाद घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सीए मनोज जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश जैन सीए को 41 मतों से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की। विशेष उल्लेखनीय है कि सीए मनोज जैन की संपूर्ण पैनल के सभी 16 प्रत्याशी भी भारी मतों से विजयी घोषित हुए। जिससे समर्थकों एवं समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। नवनिर्वाचित टीम में सचिव पद के लिए राजा जैन (ओटीसी पार्ट्स), कोषाध्यक्ष पद के लिए इंजी. शरद सिंघई, उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष जैन ‘सर्फ’, सहसचिव पद के लिए अनिल जैन ‘लाड़ू’, सहकोषाध्यक्ष पद के लिए सुधीर जैन ‘ही एंड शी’, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए आकाश जैन तथा सह सांस्कृतिक सचिव पद के लिए आदेश जैन ‘ननु’ विजयी घोषित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रवीण सिंघई, डॉ. अंकित सेठ, आशीष जैन, विमल जैन, राजेश नायक, मनीष नवकार, ऋषि जैन ‘फार्मा’ एवं राहुल जैन ‘नंदन’ ने भी विजय प्राप्त की।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों एवं समाजजनों ने विजयी प्रत्याशियों का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित टीम के नेतृत्व में जैन मिलन समिति जबलपुर सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। सीए मनोज जैन की इस ऐतिहासिक विजय पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के महासचिव विनय अनिता जैन, महाकौशल विंध्य रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप ममता जैन, सुधीर जैन “न्यू लक्ष्मी”, मुल्कराज बादशा, डॉ. यतीश जैन, विकास जैन, नवीन जैन, कपिल जैन, आलोक मोदी, अंजुल जैन “सिम्प्लेक्स”, संजय जैन “माइक्रोलैंड”, प्रशांत जैन “विजयंत”, अमित जैन ‘नाना’, नितिन जैन ‘टैली वाला’ सहित अनेक समाजजनों ने हर्ष जताया और बधाई दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page