आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज का 56वां पावन अवतरण दिवस पूरे भारत वर्षीय जैन समाज एवं श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धा, भक्ति उमंग एवं उल्लास से मनाया। इस अवसर पर ’गुरु देव नमोस्तु नमोस्तु’ के जयघोष के साथ आचार्य श्री के चरणों में ’शत-शत नमन’ अर्पित किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज का 56वां पावन अवतरण दिवस पूरे भारत वर्षीय जैन समाज एवं श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धा, भक्ति उमंग एवं उल्लास से मनाया। इस अवसर पर ’गुरु देव नमोस्तु नमोस्तु’ के जयघोष के साथ आचार्य श्री के चरणों में शत-शत नमन अर्पित किया गया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री के पावन निर्देशन एवं आशीर्वाद’ से भारत वर्ष में संचालित ’पुलकजन चेतना मंच’ देश की सबसे बड़ी सामाजिक संस्थाओं में से एक है, जो ’जीव दया, मानव सेवा, राष्ट्रहित एवं समाज हित’ के लिए समर्पित है। आचार्य श्री के आशीर्वाद से संचालित इस मंच की पूरे राष्ट्र में’ कईं शाखाएं’ हैं और ’लाखों सदस्य समर्पित श्रद्धा भाव से समाज सेवा मानव सेवा में रत हैं। गुरुदेव की प्रेरणा और आशीर्वाद से समाज के लिए जिनशरणम् महातीर्थ-महान उपलब्धि है। आचार्य श्री के आशीर्वाद एवं निर्देश’ से ’सूरत-मुंबई हाइवे’ पर आगमानुसार निर्मित ’जिनशरणम् महातीर्थ’ भी समाज एवं देश की सेवा तथा धर्म की वृद्धि के लिए महान धरोहर है। यह तीर्थ क्षेत्र धर्म, संस्कृति और मानव सेवा का अनुपम केंद्र बन रहा है।
इस अवसर पर डॉ.जैनेंद्र जैन, अमित कासलीवाल, आंनद गोधा, टीके वेद, हंसमुख गांधी, प्रदीप बड़जात्या, मयंक जैन एवं पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन एवं रेखा जैन श्रीफल आदि ने इस पावन अवसर पर प्रभु से प्रार्थना की कि ’पूज्य गुरुदेव दीर्घायु हों’, आपकी ’साधना निर्विघ्न एवं सानंद संपन्न हो। आपका ’मोक्ष मार्ग प्रशस्त हो तथा आपका ’पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज’ को ’56वें अवतरण दिवस’ पर ’शत-शत नमन, नमोस्तु नमोस्तु’। नमोस्तु शासन जयवंत हो।













Add Comment