चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के रविवार को घोषित परिणाम में सागवाडा जैन समाज से अंश पुत्र वीरेंद्र सारगिया शुक्लवाड़ा मोहल्ला तथा प्रियांश पुत्र पवनकुमार शाह कंसारा चौक सीए बने। समाजजनों ने बधाई दी और उज्ववल भविष्य की कामना की। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
सागवाड़ा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के रविवार को घोषित परिणाम में सागवाडा जैन समाज से अंश पुत्र वीरेंद्र सारगिया शुक्लवाड़ा मोहल्ला तथा प्रियांश पुत्र पवनकुमार शाह कंसारा चौक सीए बने। समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल ने बताया कि समाज के युवाओं ने प्रारंभिक शिक्षा सागवाड़ा में प्राप्त कर अहमदाबाद में सीए की पढ़ाई की। अंश सारगिया के पिता व्यवसायी तथा माता अर्चना सारगिया राजकीय शिक्षिका हैं।
वहीं प्रियंक शाह के पिता किराणा व्यवसायी तथा माता सुमित्रा शाह गृहिणी हैं इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय जिनेंद्र भगवान की कृपा तथा अपने माता-पिता गुरुजनों की प्रेरणा को दिया है। इस अवसर पर दशा हूमड जैन समाज अध्यक्ष दिनेश खोडनिया, सेठ महेश नोगमिया, ट्रस्टी अश्विन बोबडा, रिनेश कोठारी, दिनेश मेहता, संतोष खोडनिया, राजेन्द्र पंचोरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, पवन कुमार गोवाडिया, युवामंच अध्यक्ष वैभव गोवाडिया, महिला महासभा से साधना कोठारी, प्रेरणा शाह तथा वनिता शाह ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।













Add Comment