समाचार

अंकुर जैन बने दिगंबर उदयनगर जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष: मंडल को अधिक सक्रिय बनाने का लिया संकल्प 


उदय नगर स्थित जैन मंदिर परिसर में दिगंबर जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए अंकुर जैन तथा सचिव पद के लिए सीए मयंक जैन का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चयन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। उदय नगर स्थित जैन मंदिर परिसर में दिगंबर जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए अंकुर जैन तथा सचिव पद के लिए सीए मयंक जैन का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चयन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण हुई। जिसमें सभी सदस्यों ने एकमत होकर नए पदाधिकारियों पर विश्वास जताया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के आगामी कार्यों एवं गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए चर्चा की। उन्होंने मंडल को सामाजिक, धार्मिक एवं युवा हितों के कार्यों में और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय जैन, रोहित जैन, नीरज जैन उपस्थित रहे। मंडल के मीडिया प्रभारी ’संकल्प मोदी’ ने यह जानकारी दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shree Phal News

You cannot copy content of this page