समाचार

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी के सानिध्य में अमृत स्नान महोत्सव : गायत्री नगर में तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का होगा महामस्तिकाभिषेक 


महावीर तपोभूमि उज्जैन और गोलोक धाम के प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर जी के 41 वें गृह त्याग दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर में शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे से आचार्य श्री की प्रेरणा और आशीर्वाद से मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में अमृत स्नान महोत्सव हुआ। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


 जयपुर। महावीर तपोभूमि उज्जैन और गोलोक धाम के प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर जी के 41 वें गृह त्याग दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर में शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे से आचार्य श्री की प्रेरणा और आशीर्वाद से मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में अमृत स्नान महोत्सव हुआ। सर्वप्रथम धर्म सभा में मंगलाचरण मंजू सेवा वाली ने किया। गजेंद्र प्रीति छाबड़ा परिवार की ओर से आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया गया और शास्त्र भेंट किए।

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, संयुक्त मंत्री मुकेश सोगानी ने गुरु आस्था परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र बाकलीवाल निमोडिया वालों और गजेंद्र छाबड़ा का अभिनंदन किया।

1 घंटे तक विभिन्न मुद्राओं में स्नान कराया

आचार्य श्री ने णमोकार दिवस पर णमोकार महामंत्र के संबंध में धर्मसभा में प्रकाश डाला और कहा कि 24 घंटे का अखंड सामूहिक पाठ जरुर कराया जाए। धर्म सभा में अमृत स्नान के अंतर्गत सर्वप्रथम आचार्य श्री ने मंत्रोच्चारण से शुभारंभ किया और उन्होंने ऋद्धि मंत्रों से लगभग 1 घंटे तक विभिन्न मुद्राओं में स्नान कराया। स्नान के संबंध में उपस्थित पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों व महिलाएं पीले वस्त्रों में शोभायमान थे। उनका श्रीफल मंत्रित कराया और रोग शोक और विद्या धन प्राप्ति के लिए अपने-अपने घरों, पूजा स्थलों, रसोई घरों में मंत्रित श्रीफल रखने की विधि बताई।

ऋषभदेव का महामस्तिकाभिषेक 170 कलशों से 

सभा का संचालन मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया और यह ऐतिहासिक प्रथम बार अमृत महोत्सव हुआ। उसके लिए आचार्य श्री के उपकारों के लिए कोटि-कोटि नमन किया। 11 अप्रैल को मंदिर में सामूहिक कलश और शांति धारा 7 बजे से होगी और मूलनायक प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का महामस्तिकाभिषेक 170 कलशों से किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य श्री के 41 वें गृह त्याग दिवस पर 41 पुरुषों को जो नियमित अभिषेक करेंगे गुरु आस्था परिवार गायत्री नगर सम्मानित करेगा। इस अवसर पर विभिन्न कॉलोनी से अनेकों गुरु भक्त चेतन निमोडिया, पवन निमोडिया, मनोज बोहरा, आलोक चौकडियात चाकसू वाले आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page