समाचार

करगुआ तीर्थ झांसी में धर्मसभा को किया संबोधित: जिंदगी में कभी मरने का भाव मत करना- मुनि पुगंव श्री सुधासागर महाराज


जिंदगी में कभी मरने का भाव मत करना। ऐसा कोई काम मत करना कि कल पछताना पड़े। ऐसा कोई काम मत करना कि तुम्हारी मां के आंखों में आंसू आएं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


अशोक नगर। जिंदगी में कभी मरने का भाव मत करना। ऐसा कोई काम मत करना कि कल पछताना पड़े। ऐसा कोई काम मत करना कि तुम्हारी मां के आंखों में आंसू आएं। मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज ने करगुआ तीर्थ झांसी में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए प्रवचन दिए।

जिंदगी को इज्जत से जीने की कला सीखें

मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि मुनि पुंगव श्रीसुधासागर महाराज ससंघ क्षुल्लक श्री गंभीर सागर एवं प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भइया शुयस भी अभी तीर्थ क्षेत्र पर विराज रहे हैं। जहां प्रतिदिन सुबह मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के मंगल प्रवचन एवं शाम को जिज्ञासा समाधान का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा कि क्रोध को रोक लो अपने लिए नहीं, अपनों के लिए। जिंदगी में ऐसा कोई काम मत करना जिससे तुम और तुम्हारों की इज्जत बनी रहे। भगवान महावीर ने अपने और अपनों की चिन्ता करते हुए कुछ सहन करने की कला सिखाई है।

उन्होंने कहा कि तुम्हारी अपनी जिंदगी प्यारी है इसे इज्जत से जीने की कला सीखें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page