आचार्य वसुनंदी महा मुनिराज ससंघ का तीर्थराज सम्मेद शिखर से कोलकत्ता के लिए चल रहे पद विहार में शुक्रवार को डबसन रोड हावड़ा जैन मंदिर में संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। आचार्य वसुनंदी महा मुनिराज ससंघ का तीर्थराज सम्मेद शिखर से कोलकत्ता के लिए चल रहे पद विहार में शुक्रवार को डबसन रोड हावड़ा जैन मंदिर में संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। हावड़ा के पवन सेठी ने बताया कि भव्यतिभव्य मंगल प्रवेश पर समाज के सभी वर्ग में भारी उत्साह देखने लायक रहा। विहार में साथ धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री ई.भूपेंद्र जैन दिल्ली के अनुसार शनिवार की आहार चर्या हावड़ा में होगी तथा रात्रि विश्राम बड़ा बाज़ार में तत्पश्चात रविवार को प्रातः बेलगछिया कोलकत्ता में भव्य मंगल प्रवेश होगा।
धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित जयपुर से राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला, कोषाध्यक्ष पंकज लुहाड़िया आदि उपस्थित रहकर इस मंगल अवसर के साक्षी बनेंगे। कोलकत्ता श्याम नगर के मुनि भक्त अरुण जैन ने बताया कि संघ के 2026 के चातुर्मास के लिए कोलकत्ता समाज में भारी जोश, उत्साह, उल्लास और उमंग है।













Add Comment