समाचार

आचार्यश्री कुमुद सागर जी महाराज का विहार मंगल अगवानी कर प्रक्षालन किया: नंदीश्वर द्वीप मंदिर में 15 जनवरी को होगा पंचकल्याणक


आचार्यश्री कुमुद सागर जी महाराज विहार करते हुए अशोकनगर में मंगल प्रवेश किया। यहां पर समाजजनों ने उनकी मंगल अगवानी की। समाज की महिलाओं और पुरुषों ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन कर आरती की। आचार्यश्री उडुप्पी कर्नाटक में नंदीश्वर द्वीप में नवनिर्मित मंदिर के पंच कल्याणक में सम्मिलित होंगे। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर । गणाचार्य श्री 108 कुंथुसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री 108 कुमुद सागर जी महाराज ने गुरुवार को अपना सेटेलाइट,इंदौर में चातुर्मास का समापन किया और वहां से विहार करते हुए अशोकनगर इंदौर पहुंचे। यहां पर महाराज श्री की भव्य मंगल अगवानी हुई। समाज के दीपक पाटनी और अशोक नगर जैन समाज के युवा मुनि भक्त अध्यक्ष संदीप अजमेरा, प्रमोद जैन, अमित रामावत, राजेश जैन, दिलीप जैन, अंकित जैन ने बताया कि महाराजश्री उड्डप्पी कर्नाटक की ओर विहार कर रहे हैं।

आचार्यश्री के निर्देशन में होगा पंचकल्याणक

उडुप्पी में नंदीश्वर द्वीप मंदिर बन रहा है। मंदिर का पंचकल्याणक 15 जनवरी को गुरुदेव के निर्देशन में होगा। उडुप्पी के लिए विहार कर गुरुदेव ने गुरुवार को अशोक नगर मंदिर के पास बने संत निवास का उद्घाटन किया। आहार क्रिया के बाद गुरुदेव ने राजेंद्र नगर के लिए मंगल विहार किया।

गुरुचरणों का प्रक्षालन और आरती की

अपरान्ह 3 बजे समाज अध्यक्ष कैलाश पाटनी, दीपक पाटनी, मुकेश पाटनी, रिषभ बडजात्या, मधु सेठी, विनिता विजय पाटनी, देवेश मनाली ने मंगल अगवानी कर गुरुचरणों के प्रक्षालन किया और आरती की। शुक्रवार सुबह गुरुदेव महु के लिए विहार करेंगे, जहां आहार क्रिया होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page