समाचार

गंगेगौरी बाग बल्केश्वर में संपन्न हुआ भूमि पूजन एवं वास्तु विधान का आयोजन 10 मई को होगा श्री सर्वतोभद्र जिनालय का भूमि शिलान्यास 


मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 10 मई को होने वाले भूमि शिलान्यास से पूर्व 9 मई को भूमि पूजन एवं वास्तु विधान का आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्वतोभद्र जिनालय परिवार के तत्वावधान में आगरा के बल्केश्वर स्थित गंगेगौरी बाग के न्यू आदर्श नगर में नवनिर्मित श्री सर्वतोभद्र जिनालय के प्रस्तावित भूमि पर संपन्न हुआ।पढि़ए शुभम जैन की रिपोर्ट ……


आगरा।मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 10 मई को होने वाले भूमि शिलान्यास से पूर्व 9 मई को भूमि पूजन एवं वास्तु विधान का आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्वतोभद्र जिनालय परिवार के तत्वावधान में आगरा के बल्केश्वर स्थित गंगेगौरी बाग के न्यू आदर्श नगर में नवनिर्मित श्री सर्वतोभद्र जिनालय के प्रस्तावित भूमि पर संपन्न हुआ। जिसमें सौभाग्यशाली भक्तों ने विधानाचार्य पंडित संदीप जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन एवं वास्तु विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। इस दौरान सर्वतोभद्र जिनालय परिवार ने उपाध्यायश्री को श्रीफल भेंट किया|

कार्यक्रम के मध्य में उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने भक्तों को मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि धन की गति तीन प्रकार की होती है, इसमें दान, भोग और नष्ट है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भोग व नाश का न होकर दान का है। हमें अपनी चंचला लक्ष्मी से मूर्ति दान और वेदी दान करके अपने रुपये का दान करना ही हमारी स्वयं की मुक्ति का कारण है। इस अवसर पर अमित जैन,शिखरचंद जैन सिंघई,रजत जैन,पंकज जैन, सचिन जैन,पारस जैन,अभिषेक जैन,राजेन्द्र जैन एडवोकेट,कमल जैन,सुरेश पांड्या, सुमेर पांडया,राजू गोधा,संजू गोधा, शुभम जैन,समस्त बल्केश्वर एवं ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page