समाचार

घोषणाओं को पूरा करने और एकजुटता का समय : आनंद गोधा ने इंदौर दिगंबर जैन सामाजिक संसद की कमान, पूर्व न्यायाधीश ने दिलाई शपथ


दिगंबर जैन सामाजिक संसद, इंदौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार को स्कीम 78 स्थित मनमोहन मेहता ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में सानिध्य अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज जी का रहा ।लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए गोधा को पूर्व न्यायाधीश जे.के. जैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इंदौर से पढ़िए, संपादक रेखा जैन और उसंपादक प्रीतम लखवाल की यह रिपोर्ट…


 इंदौर। दिगंबर जैन सामाजिक संसद, इंदौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार को स्कीम 78 स्थित मनमोहन मेहता ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में सानिध्य अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज जी का रहा ।लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए गोधा को पूर्व न्यायाधीश जे.के. जैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने जैन समाज को एकजुट होने और समाज के बच्चों को धर्म, मंदिर और पूजा के संस्कारों से जोड़ने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आज समाज पाश्चात्य देशों की नकल करने में लगा हुआ है, अच्छा हो कि हम अपनी जमीन से जुड़कर संस्कृति को न भूलें। उन्होंने कार्यक्रम में समाज जनों के साथ दीप प्रज्वलन किया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा को शपथ ग्रहण के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी का आह्वान : 

समारोह में उपस्थित अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में नवनिर्वाचित टीम को भविष्य की दिशा दिखाई। मुनि श्री ने कहा कि समाज को आनंद गोधा से काफी उम्मीदें हैं और अब चुनाव पूर्व की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने का समय आ गया है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि अध्यक्ष को मुनि, साधु और संतों की आंतरिक पीड़ा को समझते हुए समाज को एकजुट करना होगा। टीम में कम से कम 5 ऐसे ‘सच्चे सहयोगी’ होने चाहिए जो मिशन को ईमानदारी से आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर आनंद गोधा ने हर्ष जैन को सामाजिक संसद का महामंत्री नियुक्त किया। इस मौके पर डॉ. अनुपम जैन ने कहा कि वह समाज जिसका नेतृत्व संगठित, व्यवस्थित नहीं रहता, वह समाज प्रगति नहीं कर सकता। एक युग था, जब पूरा देश इंदौर की ओर देखता था। समाज सेवा का वह रूप देखना है तो इंदौर को देखिए। हमें वही उदाहरण आज भी प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम में गोधा परिवार के अवदान को भी याद किया गया।

मंगलाचरण से हुई कार्यक्रम शुरुआत

शपथ ग्रहण समारोह में पंचबालयति दिगंबर जैन मंदिर के ब्रम्हचारी भैया सुरेश मलैया ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। वहीं मंगलाचरण गीत शिल्पा जैन ने प्रस्तुत किया। स्वागत मंगल नृत्य प्रियंका पहाड़िया ने प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों में डॉ. अनुपम जैन, समाजसेवी संदीप जैन मोयरा सरिया, ग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय के अध्यक्ष नरेंद वेद, टीके वेद, पार्षद राजीव जैन, मनोहर झांझरी, इंदर सेठी, प्रतिपाल टोंग्या, कांतिलाल बम, अशोक अधिकारी, कैलाश लुहाड़िया, विमल अजमेरा, एमके जैन, राजेंद्र राठौर, डॉ. जैनेन्द्र जैन, कैलाश वेद, विपिन गांधी, पवन पार्षद, महिला मंडल की अध्यक्ष साधना दगड़े, कुसुम टोंग्या, संगीता बड़जात्या, मंजू डोसी, अंतिका गोधा, अनिता सेठिया रहे। इस अवसर पर संजय पापड़ीवाल, श्रीफल जैन न्यूज संपादक रेखा संजय जैन, संजय बड़जात्या, जितेंद्र पोरवाल, राजेश खाखरोद, अक्षय कासलीवाल, पवन पाटोदी, संगीता संदीप जैन, नीता राजेश जैन, राजेश जैन दद्दू आदि मौजूद रहे।

प्रतिभाओं का सम्मान और पुरस्कार वितरण

सुबह 10:45 बजे शुरू हुए इस गरिमामय आयोजन में महावीर जन्म कल्याणक शोभा यात्रा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, जैन समाज की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभावान विभूतियों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन और नवीन गोधा ने बड़ी संख्या में उपस्थित मंदिर समितियों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगीत कला अकादमी का ऑडिटोरियम समाज की एकजुटता और उत्साह का साक्षी बना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page