अखिल भारतवर्षीय वीतराग जिन शासन प्रभावना संगठन के तत्वावधान में 2 मई 2026 को श्री गुरु विराग जन्म जयंती महोत्सव एवं गुरुणांगुरु गोपालदास वरैया छात्रवृत्ति वितरण समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में ऑन लाइन माध्यम (ज़ूम एप) द्वारा संपन्न हुआ। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। अखिल भारतवर्षीय वीतराग जिन शासन प्रभावना संगठन के तत्वावधान में 2 मई 2026 को श्री गुरु विराग जन्म जयंती महोत्सव एवं गुरुणांगुरु गोपालदास वरैया छात्रवृत्ति वितरण समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में ऑन लाइन माध्यम (ज़ूम एप) द्वारा संपन्न हुआ। देश के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे अंशुल जैन शास्त्री बांसा तारखेड़ा द्वारा भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया गया। परम पूज्य उच्चारणाचार्य श्री विनम्रसागर जी महामुनिराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा परम पूज्य युवा प्रणेता वात्सल्य मुनि श्री विनंदसागर जी मुनिराज के मंगल सानिध्य में कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरिश्चंद्र जैन शास्त्री सागर ने की। मुख्य अतिथि पं. महेंद्रकुमार शास्त्री मुरैना की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा विशेष अतिथि के रूप में सुरेशचंद बाबूजी इंदौर उपस्थित रहे। संचालन संगठन के कोषाध्यक्ष प्रिंस जैन देवांश फिरोजाबाद ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों के नामों की घोषणा कर उन्हें गुरुणांगुरु गोपालदास वरैया छात्रवृत्ति प्रदान की गई। गुरुणांगुरु गोपालदास वरैया छात्रवृत्ति योजना में विशेष सहयोगकर्ताओं में सुरेशचंद बाबूजी इंदौर, दीपचंद पवन कोठिया नागपुर, प्रतीक शास्त्री नोएडा, चंद्रेश शास्त्री भोपाल तथा शिवानी जैन अंकुर जैन आगरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री प्रतीक शास्त्री नोएडा, कार्याध्यक्ष डॉ. पंकज शास्त्री भोपाल, दीपचंद्र कोठिया नागपुर, चंद्रेश जी शास्त्री भोपाल, शुभम शास्त्री डबरा, लौकेश जैन बनेठा की उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।













Add Comment