समाचार

सम्मेद शिखरजी विधान रचा 25 अर्घ्य समर्पित : अलग-अलग पुण्यार्जक परिवार ने लिया धर्म लाभ


धर्म प्रभावना में सदैव अग्रणी रहे सनावद में मकर सक्रांति के अवसर पर समाजजनों ने सम्मेद शिखर मंडल विधान रचाया। जिसमें 25 अर्घ्य अलग-अलग पुण्यार्जक परिवार द्वारा समर्पित किए गए। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। धर्म प्रभावना में सदैव अग्रणी रहे सनावद में मकर सक्रांति के अवसर पर समाजजनों ने सम्मेद शिखर मंडल विधान रचाया। मकर सक्रांति के अवसर पर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन खंडेलवाल छोटा मंदिर में सभी समाजजनों द्वारा पंडित राजमल परैया द्वारा रचित श्री सम्मेद शिखर जी मंडल विधान रचाया गया। जिसमें 25 अर्घ्य अलग-अलग पुण्यार्जक परिवार द्वारा समर्पित किए गए। इस अवसर प्रशांत चौधरी, सावित्री बाई कैलाशचंद जटाले, संगीता पाटोदी द्वारा प्रत्येक अर्घ्य का महत्व समझाया गया। यह विधान भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष मार्ग की ओर ले जाने के लिए रचा गया है, जो उन्हें सिद्धों के गुणों का स्मरण कराते हुए भक्ति करने का अवसर देता है। इस मंगल अवसर पर सभी समाजजनो ने विधान में अपनी सहभागिता दर्ज कर पुण्य का संचय किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page