गिरनार यात्रा 2026 के लिए 14 जून रविवार को महाबैठक होगी। इसमें गिरनार जी यात्रा के लिए तैयारियों को लेकर समाजजन चर्चा कर अंतिम रूप प्रदान करेंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। गिरनार यात्रा 2026 के लिए 14 जून रविवार को महाबैठक होगी। इसमें गिरनार जी यात्रा के लिए तैयारियों को लेकर समाजजन चर्चा कर अंतिम रूप प्रदान करेंगे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 9 जुलाई गुरुवार को गिरनार आह्वान यात्रा का इंदौर आगमन होगा एवं 20 जुलाई सोमवार को गिरनार जी में लाखों भक्तों की मौजूदगी में चढ़ेगा निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। संयोजक मयंक जैन ने कहा कि आप आएं अपनों को लाएं एवं सभी तीर्थरक्षकों को भी लाएं- सकल जैन समाज से अपील की जाती है कि इस बैठक में अपने-अपने सुझाव देकर सहयोग के बारे में बातचीत करें। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लें। दद्दू ने कहा कि गिरनार यात्रा 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए सकल जैन समाज की ओर से गिरनार समर्पण मीटिंग रविवार शाम 8 बजे श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम में होगी। यात्रा संयोजक मयंक जैन ने बताया कि 18 जुलाई को इंदौर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गिरनार के लिए प्रस्थान करेंगे और 20 जुलाई सोमवार को गिरनार जी में निर्वाण लाडू अर्पण कर 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की निर्वाण भूमि पर पूरे भारत से समाज बंधुओं की ओर से भक्ति का महापर्व’ मनाया जाएगा।
सभी तीर्थरक्षकों को निमंत्रण
सकल जैन समाज, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर ने विशेष आग्रह किया है कि आप आएं सभी तीर्थरक्षकों, सभी संगठनों, सोशल ग्रुप फेडरेशन, महासमिति एवं समस्त महिला संगठन भी मिटिग में अवश्य पधारें। बैठक में इंदौर से प्रस्थान और निर्वाण लाडू समर्पण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आप सभी के सुझाव और सहयोग से यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है।
गिरनारजी का महत्व
गिरनार जी जैन धर्म का पंचम कल्याणक क्षेत्र है, जहां भगवान नेमिनाथ को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। जैन समाज ने ठाना है निर्वाण लाडू’ चढ़ाना सर्वाेच्च पुण्य’ कमाना है। इस बार इंदौर से भव्य गिरनार यात्रा के प्रस्थान को लेकर पूरे मालवा में उत्साह है।













Add Comment