समाचार

जन्म कल्याणक पर भक्ति, आस्था का अद्भुत संगम: श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दो दिवसीय विधान संपन्न


श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के जन्म-तप कल्याणक के पावन अवसर पर दो दिवसीय विधान कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ हुआ। आगरा से शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के जन्म-तप कल्याणक के पावन अवसर पर दो दिवसीय विधान कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस शनिवार को गर्भ कल्याणक पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों द्वारा की गई जीवंत प्रस्तुति ने आध्यात्मिक वातावरण को और भी अधिक पवित्र बना दिया। द्वितीय दिवस रविवार को विधान का मुख्य कार्यक्रम मुनिश्री विलोकसागर जी एवं मुनिश्री विबोध सागर जी ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा।

प्रतिष्ठित बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति 

इस पुण्य अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से नरेश जैन, राकेश जैन,पार्षद वीरेंद्र कुमार जैन,प्रमोद जैन,रविंद्र कुमार जैन,सुनील जैन, धर्मेंद्र जैन, सुभाष जैन,मंदिर व्यवस्थापक प्रदीप जैन, अजय जैन, राजेश जैन एवं सुशीला जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, कुसुम जैन, अल्पना जैन, पूनम जैन सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए स्नेहपूर्वक भव्य चल-भोज (भंडारा) की व्यवस्था भी की गई। जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page