समाचार

मानस्तंभ पंचकल्याण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव 14 को: वार्षिकोत्सव की तैयारियां जारी 


1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सामने स्थित मानस्तंभ पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का वार्षिकोत्सव 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…


नौगामा। 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सामने स्थित मानस्तंभ पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का वार्षिकोत्सव 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। प्रातः आदिनाथ मंदिर संमवशरण मंदिर, सुखोदतीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा के बाद नगर में विराजमानमाताजी सिद्ध श्री के सानिध्य में मानस्तंभ में स्थित चारों प्रतिमाओं का अभिषेक बोली के माध्यम से किया जाएगा एवं 108 कलशों से अभिषेक किया जाएगा। मानस्तंभ पर स्थित ध्वजादंड पर धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी एवं माता जी का मंगल प्रवचन होगा। इसकी व्यापक तैयारियां की गई है। यह जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page