समाचार

भक्ति, सेवा और संस्कारों का संगम : रायपुर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की धूम


भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2625 के पावन अवसर पर भगवान महावीर जयंती उत्सव समिति 2026 द्वारा कार्यक्रमों की एक भव्य श्रृंखला आयोजित की गई, जिसने राजधानी के लाभांडी और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। प्रभात फेरी, ट्रेड फेयर, सिलाई मशीन वितरण और ‘वीर कार्निवल’ के साथ समाज ने अहिंसा का संदेश फैलाया है।


रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2625 के पावन अवसर पर भगवान महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की गई। जिसने राजधानी के लाभांडी और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में आध्यात्मिक ऊर्जा, आर्थिक उत्साह और सेवा भाव का अनूठा मेल देखने को मिला।

 प्रभात फेरी: ‘भगवान महावीर संदेश यात्रा

सुबह 6:30 बजे 1008 श्री पद्मप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर, लाभांडी से भक्तिमय प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। इसका प्रभार श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर ने संभाला। सफेद वस्त्रों में सुसज्जित युवाओं और श्रद्धालुओं ने “अहिंसा परमो धर्म” और “जियो और जीने दो” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यह यात्रा शांतिनगर बिल्डिंग और रोमॅसक्यू विला होते हुए श्री विद्यासागर सभा गृह में धर्मसभा के रूप में संपन्न हुई।

 सेवा का संकल्प: 

सिलाई मशीन और भोजन वितरण

भगवान महावीर के करुणा के संदेश को चरितार्थ करते हुए आज सेवा कार्यों की भी प्रधानता रही:

दिव्यांग सहायता

प्रातः 9 बजे वर्धमान महिला मंडल एवं वर्धमान बहु मंडल द्वारा जीवन ज्योति दिव्यांग संस्था में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन वितरण किया गया।

भोजन वितरण

प्रातः 11 बजे वामा महिला मंडल द्वारा एम.एम.आई हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।

 सपनों की उड़ान जैन ट्रेड फेयर का समापन

महिला सशक्तीकरण को समर्पित तीन दिवसीय व्यापार मेले का आज अंतिम दिन था। श्री जिनकुशल सज्जन महिला मंडल, श्री निपूर्णा आराधक मंडल एवं श्रीनगर महिला मंडल के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की महिलाओं ने 100 से अधिक स्टाल लगाए। हाथ से बनी शुद्ध वस्तुओं, पारंपरिक साड़ियों और गृह सज्जा के सामानों के प्रति लोगों का भारी उत्साह दिखा।

संस्कार और स्वास्थ्य पर जोर

वीर कार्निवल-2: साधुमार्गी महिला मंडल एवं समता बहु मंडल द्वारा आयोजित इस कार्निवल में बच्चों को खेल-खेल में जैन धर्म के संस्कारों से जोड़ा गया।

स्वास्थ्य शिविर

 

महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि का वक्तव्य

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि , छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने कहा कि समाज के ऐसे प्रयास जहां बच्चों को संस्कारित किया जा रहा है और महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है, वे अत्यंत प्रशंसनीय हैं। महावीर स्वामी के सिद्धांत आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं।

आभार प्रदर्शन

समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह ने सभी सहयोगियों, महिला मंडलों और युवा संघ का आभार व्यक्त करते हुए समाज के समस्त सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार की सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page