समाचार

जेएसी मुरैना जागृति ने मनाया वसंत पंचमी उत्सव : भजन संध्या के साथ हुआ नवीन इकाई के कार्यकाल का शुभारंभ


नगर की महिलाओं के स्वयंसेवी संगठन जेएसी मुरैना जागृति की नई इकाई ने अपने नए कार्यकाल की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की। मेम्बर्स ने वसंतोत्सव में भजन बैठक का आयोजन किया। वसंत पंचमी के अवसर पर खास कार्यक्रम में जेएसी मुरैना जागृति की सभी मेम्बर्स पीले परिधान पहनकर पहुंची थीं। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। नगर की महिलाओं के स्वयंसेवी संगठन जेएसी मुरैना जागृति की नई इकाई ने अपने नए कार्यकाल की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की। मेम्बर्स ने वसंतोत्सव में भजन बैठक का आयोजन किया। वसंत पंचमी के अवसर पर खास कार्यक्रम में जेएसी मुरैना जागृति की सभी मेम्बर्स पीले परिधान पहनकर पहुंची थीं। सबसे पहले उन्होंने विधि-विधान के साथ मां वीणापाणि की पूजा की और श्रद्धाभाव के साथ उनकी आरती उतारी। इस अवसर पर आमंत्रित संगीत मंडली ने मनोहारी भजनों की प्रस्तुति दी। सदस्यों ने पूरे भक्तिभाव से भजन सुने। जेएसी की नई इकाई का कार्यकाल शुरू होने की औपचारिक घोषणा की गई।

आगामी सत्र में होने वाले कार्यक्रमों की प्लानिंग की 

निवर्तमान अध्यक्ष भावना जैन ने नवीन अध्यक्ष इति माहेश्वरी, सचिव सुमन भदौरिया और कोषाध्यक्ष हेमलता मोदी को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन की सदस्यों ने नए सत्र में भी सेवाभाव से कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। सभी मेम्बर्स ने मिलकर आगामी सत्र में होने वाले कार्यक्रमों की प्लानिंग की और कहा कि हमेशा की तरह हमारा फोकस सेवाभावी गतिविधि, महिलाओं के लिए पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट और रोजगारपरक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रमुखता से किया जाएगा।

कार्यक्रम में यह रहीं शामिल 

कार्यक्रम में जेएसी मुरैना जागृति की सहसचिव नीता शिवहरे ज्योति मोदी, कंचनसिंह, कंचन चावला, नीरजपाल गुप्ता, लता गोयल, मिनी गर्ग, अनिता गर्ग, सरिता गर्ग, रश्मि सिंह, अंजना शिवहरे, अनुराधा गर्ग, ऋतु राठी, डॉ. अनुभा महेश्वरी राधा राजौरिया, डॉ. शिवानी तोमर पल्लवी सहित सभी सदस्यगण शरीक हुईं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page