समाचार

श्री जेडी जैन विद्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस: स्कूल में सेवाएं देने वाले सामाजिक सेवकों का किया सम्मान 


शिक्षा नगरी के श्री जेडी जैन विद्यालय पलटन गेट में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास से मनाया गया। एक ऐसे गणतंत्र का उत्सव हम मना रहे हैं, जो एकजुटता से हमें सुरक्षित निश्चित और सशक्त रखता है। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


शिक्षा नगरी के श्री जेडी जैन विद्यालय पलटन गेट में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास से मनाया गया। एक ऐसे गणतंत्र का उत्सव हम मना रहे हैं, जो एकजुटता से हमें सुरक्षित निश्चित और सशक्त रखता है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष कमलकुमार पहाड़िया, उपाध्यक्ष लालचंद जैन, सचिव संतोषकुमार संतोषदेवी जैन, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद पहाड़िया, प्रधानाध्यापिका शशि सोनी, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोदकुमार उषा झांझरी, मुख्य अतिथि सुभाषचंद गंगवाल, विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल कुमार उषा जैन (दिल्ली), दिनेश-अंशा जैन (दिल्ली), वीर नरेंद्र राका, वीर बाबूलाल जैन, वीरा मोनिका लोढा, वीर मनोहर गोपाल इनाणी (अजमेर), वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाड़िया, अशोक जैन ने सरस्वती पूजन कर दीप प्रज्वलित किया।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा दोहराने का दिन

सचिव संतोष पहाड़िया ने बताया कि विद्यालय कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों का तिरंगा पीन लगाकर तिलक और माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले अमर शहीदों को उनकी अटूट बहादुरी के लिए भावपूर्ण सलामी देते हुए नमन किया एवं बताया कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा दोहराने का दिन है। प्रधानाध्यापिका शशि सोनी ने बताया कि संस्था अध्यक्ष कमलकुमार पहाड़िया और सचिव संतोषकुमार पहाड़िया की अपने स्वर्णिम कार्यकाल में विद्यालय में 50 वर्षों से अपनी निरंतर निःस्वार्थ सेवाएं एवं मार्गदर्शन देने पर सम्मान किया गया।

बच्चों की प्रस्तुतियों को अतिथियों ने सराहा 

कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न शारीरिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियांे में भाग लिया परेड, पीटी, डम्बल, बैंड प्रस्तुति, ज्ञानवर्धक और देशभक्ति प्रस्तुतियों की अतिथियों एवं शहरवासियों ने प्रशंसा की। अशोक अजमेरा के अनुसार ज्ञानचंद जैन, अशोक बज, प्रवीणकुमार जैन, विपिन पहाड़िया, दीपक झांझरी, कैलाशचंद पांड्या, नंदकिशोर बिडसर, अमित जैन, संपत बगडिया, सुनील शेखराजका, विजय पारीक, संदीप पांड्या, नरेंद्र पहाड़िया, नितेश जैन, अर्पित पहाड़िया, इंद्रजीत शर्मा, बजरंग शेखराजका उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापिका ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।  मंच संचालन अजय जैन एवं सुश्री गुंजन सोनी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page