समाचार

आगरा दिगम्बर जैन परिषद ने डीएम से की मुलाकात : दसलक्षण पर्व व गणेश चतुर्थी के दौरान स्कूल परीक्षाएं न हों, परिषद ने सौंपा ज्ञापन


आगरा दिगम्बर जैन परिषद का प्रतिनिधिमंडल आज जिलाधिकारी आगरा IAS अरविंद मलप्पा बंगारी से मिला और दसलक्षण महापर्व व गणेश चतुर्थी के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद नवीन जैन का पत्र भी सौंपा गया। जिलाधिकारी ने इस पर ध्यान देने और उचित आदेश देने का आश्वासन दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


आगरा दिगम्बर जैन परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी आगरा IAS अरविंद मलप्पा बंगारी को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया कि आगामी 27 अगस्त से 8 सितम्बर तक दसलक्षण महापर्व और गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी बोर्ड के स्कूलों में बच्चों की परीक्षा न हो। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन का समर्थन पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा गया।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार कर उचित आदेश पारित किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, मंत्री मनीष ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, उपाध्यक्ष मनोज बल्लो, उपमंत्री विमल जैन, अशोक जैन, मुरारीलाल जैन, दीपक जैन, शुभम जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page