समाचार

आचार्य श्री विनम्रसागरजी के सानिध्य में छात्रवृत्ति वितरण समारोह 17 को: मंगल देशना का विशेष लाभ भी भक्तजनों को होगा 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर अपना 31 वां शिक्षा सहयोग छात्रवृत्ति वितरण समारोह पंच बालयति मंदिर विजयनगर में 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे से होगा। आचार्य श्री की मंगल देशना का विशेष लाभ सभी भक्तजनों और समाजजनों को प्राप्त होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर अपना 31 वां शिक्षा सहयोग छात्रवृत्ति वितरण समारोह पंच बालयति मंदिर विजयनगर में 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे से होने जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय समाज श्रेष्ठियों, वर्षायोग चातुर्मास समिति दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन पदाधिकारीगण, सामाजिक संसद प्रतिनिधि, सोशल ग्रुप के सभी अध्यक्ष मंत्री एवं समाज जन सादर आमंत्रित हैं।

आयोजन समिति के चेयरमेन दिलीप मेहता ने कहा कि कार्यक्रम में आचार्य श्री विनम्र सागर जी की मंगल देशना का विशेष लाभ सभी भक्तजन समाजजन को प्राप्त होगा। अतः सभी आमंत्रित समाज जन दोपहर ठीक 2 बजे से आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page