समाचार

दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर तक भोपाल में: परिचय के लिए ऑन और ऑफ लाइन फार्म भरने का किया आग्रह 


अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर तक जवाहर चौक दिगंबर जैन मंदिर भोपाल (टोंग्या जी वाला) में इस वर्ष होने जा रहा है। ऑनलाइन फार्म से एंट्री चालू हो चुकी है। इस बार ऑन लाइन एंट्री पर तीन सौ रुपए की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। आवेदन ऑफ लाइन भी दिए जा सकते हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर तक जवाहर चौक दिगंबर जैन मंदिर भोपाल (टोंग्या जी वाला) में इस वर्ष होने जा रहा है। परिचय सम्मेलन के संयोजक राजेश जैन दद्दू ने समाजजनों से अनुरोध किया है कि ऑनलाइन फार्म से एंट्री चालू हो चुकी है। इस बार ऑन लाइन एंट्री पर तीन सौ रुपए की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष मनोहरलाल टोंग्या एवं महामंत्री इंजीनियर विनोद जैन ने समाजजनों से आह्वान किया है कि शीध्र ऑनलाइन या ऑफलाइन इंट्री करवाएं और परिचय स्मारिका में अपने बच्चों एवं बच्चियों का पहले प्रकाशित करवाएं। शीघ्र ऑन लाइन एंट्री कर परिचय सम्मेलन में भाग लें और रिश्ते बनाएं।

भारत वर्ष के दिगम्बर जैन समाज के पिछले तीस वर्षों से प्रदेश का 5 हजार से अधिक इंट्री वाला विश्व प्रसिद्ध सबसे सफ़ल, सबसे अच्छा और देश में सबसे बड़ा, जैन समाज की नं 1 पसंद युवक युवती परिचय सम्मेलन भोपाल टोंग्या जी वाला में आप सभी अपने अपने विवाह योग्य बच्चों के साथ अपने-अपने परिजन, रिश्तेदार के बच्चों के फ़ार्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भर सकते हैं। दद्दू ने कहा कि आखिर समय से पहले इंट्री कर दें।

जिससे आपके परिवार की प्रविष्टियां विशेष छूट के साथ पुस्तक में आगे के पन्नों पर प्रकाशित हो सकें। ऑफलाइन फ़ार्म प्रारुप मंदिरों में एवं क्षेत्रीय संयोजक के पास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। ऑन लाइन एंट्री के लिए वेवसाइट एंट्री की जा सकती है। फ़ार्म में टोंग्या जी वाला परिचय सम्मेलन अवश्य देख लें। जिससे सही फ़ार्म भरा जा सके। अतः अतिशीघ्र एंट्री कर परिचय सम्मेलन में सहभागिता कर रिश्ते बनाए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page