समाचार

क्षुल्लक श्री पूर्ण तीर्थ जी महाराज का समाधि मरण: तपोभूमि उज्जैन में तपश्चारण कर रहे थे


इंदौर जैन समाज स्कीम नं 78 के गौरव पुरुष रहे कुछ वर्षाे से तपोभूमि उज्जैन में तपश्चारण कर रहे क्षुल्लक श्री पूर्ण तीर्थ जी महाराज शनिवार को अपनी नश्वर देह का त्याग कर परम पद को प्राप्त हो गए। इंदौर से पढ़िए, हरिहरसिंह चौहान की यह खबर…


इंदौर। इंदौर जैन समाज स्कीम नं 78 के गौरव पुरुष रहे कुछ वर्षाे से तपोभूमि उज्जैन में तपश्चारण कर रहे क्षुल्लक श्री पूर्ण तीर्थ जी महाराज शनिवार को अपनी नश्वर देह का त्याग कर परम पद को प्राप्त हो गए। उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व ही आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी से दीक्षा प्राप्त कर क्षुल्लक श्री पूर्ण तीर्थ जी महाराज का नाम प्राप्त किया था।

वे इसी नाम से विख्यात हुए। शनिवार को मोक्ष मार्ग प्रशस्त करते हुए दोपहर 1 बजे उन्होंने अपनी नश्वर देह को त्याग दिया। सकल जैन समाज आपके चरणों मे कोटि-कोटि नमन करता है। आप स्कीम नंबर 78 में रहते हैं। आप अजीत जैन सेटेलाइट के ताऊजी, राहुल अशोक कुमार जैन, शिरीष दिलीप कुमार जैन और नीलेश दिलीप कुमार जैन के दादाजी थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page