समाचार

पूर्व सीएम अखिलेश ने सुरक्षा का किया आह्वान: पुख्ता प्रबंध के लिए गुजरात सरकार से की गुहार 


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तीर्थस्थल गिरनार पर जैनों का समर्थन करते हुए सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आह्वान किया है। ललितपुर सेराजीव सिंघई की पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तीर्थस्थल गिरनार पर जैनों का समर्थन करते हुए सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आह्वान किया है। एक्स पर किए गए ट्विट में उन्होंने कहा कि सदियों से जैन धर्मावलंबियों के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से गुजरात के जूनागढ़ में स्थित तीर्थस्थल श्री गिरनारजी अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री गिरनारजी में 2 जुलाई को होने वाले तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पुण्य अवसर पर संपूर्ण विश्व के जैन समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि जैनियों के इस तीर्थ स्थल पर पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार निष्पक्ष भूमिका निभाते हुए पुख्ता प्रबंध करे। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे और कोई अनहोनी न हो। यह शुभ कार्यक्रम निर्बाध आयोजित हो सके।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page